DC vs MI Live Score | मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली के 50 रन पूरे, तीन खिलाड़ी पवेलियन लौटे

0
23
WPL Live Cricket Score, DEL vs MUM Women’s Premier League 2023

DC vs MI Live Score | महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के सातवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती है। यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

दिल्ली की पारी का पावरप्ले समाप्त

दिल्ली कैपिटल्स की पारी का पावरप्ले खत्म हो चुका है। उन्होंने छह ओवर में दो विकेट पर 29 रन बनाए हैं। कप्तान मेग लैनिंग 16 और मेरीजन कैप एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। दिल्ली को दूसरा झटका छठे ओवर में लगा। पूजा वस्त्राकर ने एलिस कैप्सी को आउट किया। कैप्सी सात गेंदों पर छह रन बनाकर कलिता के हाथों लपके गए।

इशाक ने शेफाली को किया बोल्ड

सायका इशाक ने मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर शेफाली वर्मा को क्लीन बोल्ड किया। शेफाली ने छह गेंदों पर दो रन बनाए। दिल्ली ने दो ओवर में एक विकेट पर आठ रन बना लिए हैं। शेफाली के आउट होने के बाद एलिस कैप्सी क्रीज पर आईं।

दिल्ली की पारी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू हो चुकी है। युवा स्टार शेफाली वर्मा कप्तान मेग लैनिंग के साथ क्रीज पर उतरी हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के पांच रन बना लिए हैं। मुंबई के लिए पहला ओवर नताली सीवर ने फेंका। लैनिंग ने पांच रन बनाए हैं। शेफाली अभी तक खाता नहीं खोल पाई हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (wk), नेट सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (c), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, मारिजन कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस।

दिल्ली ने टॉस जीता

मुंबई इंडियंस के टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टीम में एक बदलाव किया। अरुंधति रेड्डी की जगह मिन्नू मणि को टीम में शामिल किया गया है। वहीं मुंबई इंडियंस ने एक भी बदलाव नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here