WPL 2023 Players Auction List : महिला आईपीएल का पहला चरण 4 से 26 मार्च तक खेला जाएगा। इसमें कुल 5 टीमें हिस्सा लेंगी, जो होने वाली नीलामी में बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम का हिस्सा बनाने की कोशिश करेंगी।
13 फरवरी को आयोजित बीसीसीआई ने नीलामी में शामिल खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें उनके बेस प्राइस और उनके रोल आदि की पूरी जानकारी दी गई है।महिला प्रीमियर लीग की नीलामी से जुड़ी सभी जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।
आपको बता दें कि महिला आईपीएल के पहले चरण में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। सभी मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे।
इससे पहले नीलामी प्रक्रिया 13 फरवरी को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। नीलामी दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। नीलामी के लिए कुल 409 क्रिकेटरों की फाइनल लिस्ट जारी की गई है।
WPL 2023 Players Auction List : 202 कैप्ड और 207 अनकैप्ड खिलाड़ी
नीलामी में शामिल 409 खिलाड़ियों में 246 भारतीय खिलाड़ी हैं। इसमें 163 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें 8 एसोसिएट नेशंस के हैं। सूची में 202 कैप्ड और 207 (एसोसिएट नेशंस से 8) अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। 5 टीमों के लिए कुल 90 स्लॉट उपलब्ध होंगे, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।
महिला खिलाड़ियों में 50 लाख सबसे ज्यादा बेस प्राइस है, जिसे लेकर कुल 24 खिलाड़ियों ने अपने नाम किए हैं. टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने 50 लाख के बेस प्राइस पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. 13 विदेशी खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है।
Women’s IPL 2023 Players List: पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
Women’s IPL Teams: महिला आईपीएल 2022 की टीमें
अहमदाबाद महिला आईपीएल टीम
- Owner: Adani Sportsline Pvt Ltd
- Price: 1289 करोड़
मुंबई महिला आईपीएल टीम
- Owner: Indiawin Sports Pvt Ltd
- Price: 912.99 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला आईपीएल टीम
- Owner: Royal Challengers Sports Pvt Ltd
- Price: 901 करोड़
दिल्ली महिला आईपीएल टीम
- Owner: JSW GMR Cricket Pvt Ltd
- Price: 810 करोड़
लखनऊ महिला आईपीएल टीम
- Owner: Capri Global Holdings Pvt Ltd
- Price: 757 करोड़