Women IPL 2023 Franchises

Women IPL 2023 Franchises: अब तक 15 कंपनियों ने महिला आईपीएल फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए निविदा दस्तावेज जुटाए हैं, जिनमें 8 पुरुष आईपीएल फ्रेंचाइजी (IPL Franchises) शामिल हैं। शेष दो फ्रेंचाइजी को भी जल्द ही निविदा दस्तावेज मिलने की उम्मीद है। टेंडर प्रक्रिया से जुड़े एक सूत्र के हवाले से यह रिपोर्ट सामने आई है।

अब तक जिन आईपीएल फ्रैंचाइजी (IPL Franchises) ने टेंडर दस्तावेज लिए हैं उनमें गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस शामिल हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Super Giants) भी जल्द ही इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं। ग्लेज़र परिवार, जो मैनचेस्टर यूनाइटेड का मालिक है, एक महिला आईपीएल फ़्रैंचाइज़ी खरीदने में भी दिलचस्पी दिखा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि टेंडर भरने वाली कंपनियों की संख्या भी 15 से बढ़कर 25 हो सकती है।

टेंडर में 10 शहरों को किया गया शामिल

बीसीसीआई ने हाल ही में इस साल मार्च से शुरू होने वाले महिला आईपीएल के लिए टीमों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की है। बीसीसीआई ने एक प्रेस बयान जारी किया था, जिसमें टीमों को खरीदने वाली कंपनियों से टेंडर भरने का अनुरोध किया गया था।

इसकी समय सीमा 23 जनवरी रखी गई है। बीसीसीआई ने टेंडर में भारत के 10 शहरों और वेन्यू को शामिल किया है। एक पार्टी एक से अधिक शहरों के लिए बोली लगा सकती है। फिलहाल टीमों की नीलामी के लिए कोई बेस प्राइस नहीं रखा गया है। यह नीलामी 10 साल की अवधि के लिए वैध होगी।

पिछले साल फरवरी में बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि महिला आईपीएल भी 2023 से शुरू होगा। इसके लिए अगस्त 2022 में मार्च 2023 की विंडो तय की गई थी। माना जा रहा है कि महिला आईपीएल में 5 से 6 टीमें हो सकती हैं।

Previous articleविराट कोहली 2016 में ही एमएस धोनी से वनडे और टी20 की लेना चाहते थे कप्तानी, पूर्व फील्डिंग कोच ने किया खुलासा
Next articleSarfaraz Khan Story: पढ़ें सरफराज खान के संघर्ष कि कहानी, जिनके टीम इंडिया में ना चुने जाने पर हुआ बवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here