UP vs MI | Mumbai Indians won by Harmanpreet Kaur's stormy half-century, beat UP Warriors by eight wickets

WPL Cricket Score, UP vs MUM Women’s IPL League 2023: महिला प्रीमियर लीग के 10वें मैच में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल की. उसने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में यूपी की टीम को आठ विकेट से हरा दिया।

मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी जीत है। यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यूपी ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बनाकर मैच जीत लिया।

मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार जीत दर्ज की

महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की जीत का सिलसिला जारी है। उसने अपना लगातार चौथा मैच जीता है। मुंबई ने यूपी वॉरियर्स को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही मुंबई ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली अन्य सभी चार टीमों को हरा दिया। वे ऐसा करने वाली पहली टीम बन गए हैं।

यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यूपी ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बनाकर मैच जीत लिया।

हरमन और नताली ने शतकीय साझेदारी की

मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद में नाबाद 53 रन बनाए। इस दौरान हरमनप्रीत ने नौ चौके लगाए। उनके बल्ले से एक छक्का भी निकला। नताली सीवर ब्रंट 31 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहीं।

हरमनप्रीत और नताली सीवर ने तीसरे विकेट के लिए 106 रन की नाबाद साझेदारी की। वहीं, यस्तिका भाटिया ने 27 गेंदों पर 42 रन बनाए। हीली मैथ्यूज 17 गेंदों पर 12 रन ही बना सकीं। यूपी के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ और सोफी एक्लेस्टोन ने एक-एक विकेट लिया।

ऐसी थी यूपी वॉरियर्स की पारी

यूपी के लिए कप्तान एलिसा हीली ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। ताहलिया मैक्ग्रा ने 50 रन की पारी खेली। किरण नवगिरे ने 17 रन का योगदान दिया। सिमरन शेख ने नौ, दीप्ति शर्मा ने सात और देविका वैद्य ने छह रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन सिर्फ एक रन ही बना सकीं। श्वेता सहरावत दो रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए सायका इशाक ने तीन विकेट लिए। अमेलिया केर को दो सफलताएँ मिलीं। हिली मैथ्यूज ने एक विकेट लिया।

मुंबई का स्कोर 14 ओवर में 111/2

मुंबई इंडियंस ने सातवें और आठवें ओवर में लगातार दो विकेट गंवाकर मैच में वापसी कर ली है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और अनुभवी खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट ने मोर्चा संभाला है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 53 रन की पार्टनरशिप की। मुंबई ने 14 ओवर में दो विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत 21 गेंद में 25 और नताली सीवर 21 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रही हैं।

मुंबई को दो ओवर में दो झटके लगे

पावरप्ले के बाद मुंबई इंडियंस को लगातार दो ओवरों में करारा झटका लगा। राजेश्वरी गायकवाड़ ने सातवें ओवर में यस्तिका भाटिया को आउट किया। यास्तिका 27 गेंद में 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उनके बाद अगले ओवर में हीली मैथ्यूज भी आउट हो गईं।

सोफी एक्लेस्टोन ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका. मैथ्यूज ने 17 गेंदों पर 12 रन बनाए। मुंबई ने फिलहाल आठ ओवर में दो विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और नताली साइवर ब्रंट क्रीज पर हैं। दोनों का खाता अभी नहीं खुला है।

मुंबई ने पावरप्ले में 51 रन बनाए

मुंबई इंडियंस की सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। मुंबई ने छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं। यास्तिका भाटिया 25 गेंदों में 36 और हीली मैथ्यूज 12 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रही हैं।

मुंबई की शानदार शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत शानदार रही। उन्होंने तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। यास्तिका भाटिया 11 गेंदों में 15 और हीली मैथ्यूज सात गेंदों पर नौ रन बनाकर खेल रही हैं।

मुंबई को मिला चुनौतीपूर्ण टारगेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई को 160 रन का टारगेट मिला है। यूपी के लिए कप्तान एलिसा हीली ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। ताहलिया मैक्ग्रा ने 50 रन की पारी खेली।

किरण नवगिरे ने 17 रन का योगदान दिया। सिमरन शेख ने नौ, दीप्ति शर्मा ने सात और देविका वैद्य ने छह रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन सिर्फ एक रन ही बना सकीं. श्वेता सहरावत दो रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए सायका इशाक ने तीन विकेट लिए। अमेलिया केर को दो सफलताएँ मिलीं। हिली मैथ्यूज ने एक विकेट लिया।

 

Previous articleIND vs AUS Live Score : अहमदाबाद में दूसरा सत्र शुरू, हेड और लबुशेन क्रीज पर, मैच ड्रॉ होने की संभावना
Next articleIND vs AUS | टीम इंडिया के कब्जे में चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचा भारत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here