Team India का धमाका : भारतीय टीम साल 2023 के अंत में होने वाले विश्व कप की तैयारियों में जुटी है और साल के पहले महीने में देखा गया प्रदर्शन इशारा करता है कि ये तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। भारत ने अब तक 2023 में कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने ही 6 शतक लगाए हैं।
कप्तान रोहित शर्मा, ओपनर शुभमन गिल और पूर्व कप्तान विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पहले शुभमन शतक लगा रहे थे और अब विराट कोहली, रोहित शर्मा ने भी अपना खाता खोल लिया है. वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए यह अच्छा संकेत है।
साल 2023 में टीम इंडिया के बल्लेबाज
• शुभमन गिल- 6 मैच, 567 रन, 113 औसत, 208 उच्चतम स्कोर, 3 शतक, 1 अर्धशतक
• विराट कोहली- 6 मैच, 338 रन, 67 औसत, 166* उच्चतम स्कोर, 2 शतक,
• रोहित शर्मा- 6 मैच, 328 रन, 54 औसत, 101 उच्चतम स्कोर, 1 शतक, 2 अर्धशतक
साल 2023 में भारत के शतकवीर (वनडे)
- शुभमन गिल- 208 बनाम न्यूजीलैंड
- विराट कोहली- 166* बनाम श्रीलंका
- शुभमन गिल- 116 बनाम श्रीलंका
- विराट कोहली- 113 बनाम श्रीलंका
- शुभमन गिल- 112 बनाम न्यूजीलैंड
- रोहित शर्मा- 101 बनाम न्यूजीलैंड
टीम इंडिया के ओपनर्स का ही कमाल है कि भारतीय टीम इस साल में अभी तक खेले गए 6 मैच में 4 बार 300 के पार स्कोर पहुंचा चुकी है, कुछ मौकों पर तो 400 का स्कोर भी दूर नहीं लगा था। बता दें कि इस दौरान टीम इंडिया ने अपने सभी मैच भारत में ही खेले हैं।
साल 2023 में अभी तक भारत का स्कोर (वनडे में)
- बनाम श्रीलंका- 373/7
- बनाम श्रीलंका- 219/6
- बनाम श्रीलंका- 390/5
- बनाम न्यूजीलैंड- 349/8
- बनाम न्यूजीलैंड- 111/2
- बनाम न्यूजीलैंड- 385/9
खास बात यह है कि इस साल वनडे वर्ल्ड कप भारत में ही होना है, ऐसे में टीम इंडिया की तैयारी अब तक बेहतर नजर आ रही है। शिखर धवन के वनडे टीम से बाहर होने के बाद यह तय है कि रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे और वह रन बनाने और बड़ी पारियां खेलने में सफल रहे हैं।
इसके साथ ही विराट कोहली, रोहित शर्मा की फॉर्म में वापसी भी टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है. दोनों बल्लेबाज भारत के मजबूत खिलाड़ी हैं और दोनों का यह आखिरी विश्व कप हो सकता है, ऐसे में टीम इंडिया को दोनों बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें हैं।