Shubman Gill

Gill Hai Ke Maanata Nahi : शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद वनडे में इतिहास रच दिया। शुभमन गिल ने धमाकेदार अंदाज में अपना दोहरा शतक पूरा किया। शुभमन गिल ने 149 गेंदों पर 208 रनों की यादगार पारी खेली।

गिल ने 49वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने आठ विकेट पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

शुभमन गिल के दोहरा शतक लगाने के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने शानदार रिएक्शन दिया है. फिल्म मीम शेयर करते हुए सहवाग ने लिखा, ‘गिल है कि मानता नहीं. शुभमन गिल का शानदार दोहरा शतक.’

23 साल के गिल ने इस रिकॉर्ड तोड़ पारी में कई रिकॉर्ड तोड़े। गिल अब एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। गिल ने ईशान किशन किशन को पीछे छोड़ा।

ईशान किशन ने करीब छह हफ्ते पहले बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। तब उनकी उम्र 24 साल 145 दिन थी। वहीं, गिल ने 24 साल की उम्र से पहले ही दोहरा शतक लगा दिया था।

शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के आठवें और भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं। गिल से पहले भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और ईशान किशन ने यह कारनामा किया था। इसके अलावा विदेशी बल्लेबाजों में फखर जमान, मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल ने यह मुकाम हासिल किया है।

सबसे कम उम्र में दोहरा शतक

  • 23 साल 132 दिन शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, 2023
  • 24 साल 145 दिन ईशान किशन बनाम बांग्लादेश, चटगांव, 2022
  • 26 साल 186 दिन रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, 2013

वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक

  • 200 * सचिन तेंदुलकर, 2010
  • 219 वीरेंद्र सहवाग, 2011
  • 209 रोहित शर्मा, 2013
  • 264 रोहित,शर्मा, 2014
  • 215 क्रिस गेल, 2015
  • 237* मार्टिन गुप्टिल, 2015
  • 208 * रोहित शर्मा, 2017
  • 210* फखर जमां, 2018
  • 210 ईशान किशन, 2022
  • 208 शुभमन गिल, 2023

न्यूजीलैंड के खिलाफ ही डेब्यू किया था

संयोग से शुभमन गिल ने अपना वनडे डेब्यू न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था और आज उसी टीम के खिलाफ उन्होंने इतिहास रच दिया। गिल ने अपनी पारी के दौरान वनडे में 1000 रन भी पूरे किए।

वह इस प्रारूप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। गिल ने इस मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया।

शुभमन गिल की हालिया पारियों को देखकर लग रहा है कि वनडे क्रिकेट में उन्हें रोकना मुश्किल है. गिल ने अब तक 19 पारियों में 1102 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और पांच अर्धशतक निकले हैं, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है. यानी इन 19 पारियों में गिल आठ बार 50 रन के आंकड़े को जरूर छू चुके हैं।

गिल की शतकीय पारियां

1. 208 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2023.

2. 130 रन बनाम जिम्बाब्वे, 2022

3. 116 रन बनाम श्रीलंका, 2023

गिल की अर्धशतकीय पारियां

1. 98* रन बनाम विंडीज, 2022

2. 82* रन बनाम जिम्बाब्वे, 2022

3. 70 रन बनाम श्रीलंका, 2023

4. 64 रन बनाम विंडीज, 2022

5. 50 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2022

More Xplore

Previous articleIND vs NZ 1st ODI Live Score: 35वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 200 के पार, क्रीज पर हार्दिक-गिल की जोड़ी
Next articleबल्लेबाज शुभमन गिल का दोहरा शतक देख, शिखर धवन को आया तेज बुखार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here