Rohit Sharma record: Third Indian captain to hit most sixes in international cricket, see list of top-5

Rohit Sharma Record: भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से ‘हिटमैन’ कहा जाता है। रोहित शर्मा शानदार छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं।

इन दिनों रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 50 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। भारतीय कप्तान के रूप में रोहित शर्मा ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 132 छक्के लगाए हैं।

तीसरे नंबर पर पहुंचे रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। हालांकि, वह अभी भी सौरव गांगुली के बराबर हैं। दोनों ने 132-132 छक्के लगाए हैं। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन 61 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर बने हुए हैं।

अगले मैच में विराट कोहली का तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड 

भारतीय कप्तान के तौर पर विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 138 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड को विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले मैच में तोड़ सकते हैं।

कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें अगले मैच में 7 छक्के लगाने की जरूरत है। भारतीय टीम अपना अगला मैच मंगलवार 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में खेलेगी। इसमें मालमे में महेंद्र सिंह धोनी 211 छक्कों के साथ पहले नंबर पर हैं।

कप्तान के तौर पर इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

महेंद्र सिंह धोनी – 211 छक्के
विराट कोहली – 138 छक्के
रोहित शर्मा – 132 छक्के
सौरव गांगुली – 132 छक्के
मोहम्मद अजहरुद्दीन- 61 छक्के

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा था कि जल्द ही एक बड़ा स्कोर आने वाला है. ऐसे में अगले मैच में उनके बल्ले से एक शानदार पारी देखने को मिल सकती है, जिसमें छक्कों की बरसात हो जाती है।

More Xplore

Previous articleIND vs NZ 3rd ODI: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा तीसरा वनडे, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
Next articleICC Awards : T20 टीम में भारत का डंका, सूर्या समेत 3 खिलाड़ी शामिल, महिलाओं का दबदबा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here