महिला अंडर-19 टीम के लिए राहुल द्रविड़ ने भेजा खास संदेश, कहा- लड़कियों के लिए यह ऐतिहासिक दिन

0
19
राहुल द्रविड़ ने भेजा खास संदेश

ICC Women’s Under-19 T20 World Cup : आईसीसी महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद सीनियर पुरुष टीम के खिलाड़ी उत्साहित नजर आए। कोच राहुल द्रविड़ सहित सभी खिलाड़ियों ने चैंपियन लड़कियों के लिए एक खास संदेश भेजा है। द्रविड़ ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया है।

उनके अलावा भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 चैंपियन बनाने वाले पृथ्वी शॉ ने भी महिला टीम को बधाई दी है। बीसीसीआई ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। द्रविड़ की कोचिंग में ही भारतीय पुरुष अंडर-19 टीम ने 50 ओवर के प्रारूप में 2018 अंडर-19 विश्व कप जीता था।

द्रविड़ ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “भारतीय महिला अंडर-19 टीम के लिए आज का दिन ऐतिहासिक था।” द्रविड़ ने इसके बाद पूर्व पुरुष अंडर-19 चैंपियन कप्तान पृथ्वी शॉ को माइक दिया।

पृथ्वी शॉ ने क्या कहा?

पृथ्वी शॉ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बड़ी उपलब्धि है। बधाई हो, शाबाश.” पृथ्वी के बोलने के बाद लखनऊ स्थित पूरी टीम ने महिला टीम के लिए एक साथ तालियां बजाईं।

भारत ने 14 ओवर में ही जीत हासिल कर ली

टीम इंडिया ने फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया। यह महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप का पहला संस्करण था और भारत ने जीतकर इतिहास रच दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 68 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 14 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here