MI vs UP: मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 72 रनों से हराया, महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची

0
42
MI vs UP: Mumbai Indians beat UP Warriors by 72 runs, reach final of Women's Premier League

MI vs UP: डब्ल्यूपीएल यूपी बनाम एमयूएम महिला आईपीएल लीग 2023: महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को 72 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ उन्होंने फाइनल में जगह बना ली।

अब वह 26 मार्च को खिताबी मुकाबले में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में यूपी की टीम 17.4 ओवर में 110 रन पर सिमट गई।

मुंबई की बड़ी जीत

एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ बड़ी जीत मिली। उसने 72 रन से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। वहां उसका मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा, जो पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर है।

यह मैच 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें ही फाइनल में आमने सामने होंगी। मुंबई दूसरे स्थान पर रही। यूपी ने तीसरा स्थान हासिल कर एलिमिनेटर में तो जगह बनाई थी, लेकिन आगे नहीं बढ़ सकी।

नताली साइवर ब्रंट के नाबाद 72 और इस्से वोंग की हैट्रिक की बदौलत मुंबई ने शानदार जीत हासिल की। इस्सी वोंग ने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए।

वह महिला प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। उन्होंने किरण नवगिरे, सिमरन शेख और सोफी एक्लेस्टोन को आउट कर हैट्रिक पूरी की।

किरण नवगिरे यूपी के लिए अकेले लड़ीं। वह 27 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें दूसरे छोर से कोई सपोर्ट नहीं मिला। दीप्ति शर्मा 16, ग्रेस हैरिस 14 और एलिसा हीली 11 रन बनाकर आउट हुईं।

यूपी के 11 बल्लेबाजों में से चार ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। मुंबई के लिए इस्सी वोंग के अलावा सायका इशाक ने दो विकेट लिए। नताली सीवर, हेले मैथ्यूज और जे कलिता को एक-एक सफलता मिली।

इस्सी वोंग ने रचा इतिहास

इस्सी वोंग ने महिला प्रीमियर लीग में इतिहास रचा। उन्होंने यूपी वारियर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में हैट्रिक ली। ऐसा करने वाली वह इस टूर्नामेंट की पहली गेंदबाज हैं।

वोंग ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर किरण नवगिरे को आउट कर मुंबई को बड़ी सफलता दिलाई। नवगिरे टीम के लिए खतरा बनते जा रहे थे।

उन्होंने 27 गेंदों पर 43 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। नवागिरो को नताली सीवर ने लपका। उनके आउट होने के बाद इस्सी वोंग ने तीसरी गेंद पर सिमरन शेख को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने चौथी गेंद पर सोफी एक्लेस्टोन को क्लीन बोल्ड कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

ग्रेस हैरिस भी असफल रहीं

अहम मुकाबले में ग्रेस हैरिस का बल्ला भी नहीं चला. वह 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुईं। नताली सीवर ब्रंट की गेंद पर इस्सी वोंग ने उनका कैच लपका। यूपी ने आठ ओवर में चार विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। दीप्ति शर्मा और किरण नवगिरे क्रीज पर हैं।

पावरप्ले के बाद यूपी का स्कोर 46/3

यूपी की पारी का पावरप्ले खत्म हो चुका है। उन्होंने छह ओवर में तीन विकेट पर 46 रन बनाए हैं। किरण नवगिरे 12 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। ग्रेस हैरिस ने चार गेंदों पर छह रन बनाए।

यूपी वॉरियर्स को सबसे बड़ा झटका

यूपी वॉरियर्स को सबसे बड़ा झटका इसी वोंग ने दिया। उन्होंने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली को आउट किया। हीली ने पहली गेंद पर चौका लगाया। वे दूसरी गेंद पर मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर के हाथों लपके गए। एलिसा के आउट होने के बाद फॉर्म में चल रही ताहलिया मैक्ग्रा क्रीज पर आईं।

श्वेता सहरावत का बल्ला नहीं चला

मुंबई इंडियंस को दूसरे ओवर में पहली सफलता मिली। श्वेता सहरावत को सायका इशाक ने आउट किया। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर श्वेता को हीली मैथ्यूज ने लपका। उन्होंने आठ गेंदों पर एक रन बनाया। श्वेता के आउट होने के बाद किरण नवगिरे क्रीज पर आईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here