LIVE IND vs NZ 3rd ODI Live : बिना नुकसान 200 रन के करीब पहुंचा भारत का स्कोर, शुभमन गिल और रोहित के बीच हुई शानदार साझेदारी

108
रोहित शर्मा और शुभमन गिल

Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd ODI: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत अगर यह मैच जीत लेता है तो वह वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएगा।

IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर 200 रन के करीब

रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच बेहतरीन साझेदारी के चलते भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 200 रन के करीब पहुंच चुका है। गिल और रोहित दोनों अपने शतक के करीब हैं। भारतीय टीम इस मैच में बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।

IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर 150 रन के पार

भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 150 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और रोहित शर्मा शानदार लय में दिख रहे हैं। दोनों बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाज तेजी से अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है।

IND vs NZ Live Score: रोहित शर्मा का अर्धशतक

शुभमन गिल के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 41 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। यह रोहित के वनडे करियर का 49वां अर्धशतक है। रोहित और गिल ने एक बार फिर शानदार साझेदारी की है। दोनों ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 128 रन है।

 IND vs NZ Live Score: रोहित शर्मा का अर्धशतक

शुभमन गिल के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 41 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। यह रोहित के वनडे करियर का 49वां अर्धशतक है। रोहित और गिल ने एक बार फिर शानदार साझेदारी की है। दोनों ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 128 रन है।

IND vs NZ Live Score: शुभमन गिल ने लगाया अर्धशतक

शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल ने वनडे में अपना छठा अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने मिशेल सैंटरन की गेंद पर 12वें ओवर में चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 13वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत के 100 रन पूरे हो गए। भारत ने 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 101 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 38 गेंद पर 54 और रोहित शर्मा 40 गेंद पर 45 रन बनाकर नाबाद हैं।

IND vs NZ Live Score: भारत के 50 रन पूरे

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत के 50 रन पूरे हो गए। आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने लॉकी फर्ग्यूसन को चौका मारकर भारत को 50 रन के पार पहुंचाया। शुभमन ने इस ओवर में चार चौके के साथ एक छक्का लगाया। भारत ने आठ ओवर में बिना किसी नुकसान के 64 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 24 गेंद पर 41 और रोहित शर्मा 24 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद हैं।

ND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरेल मिचेल, टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।