Live Cricket Score IPL, RCB vs CSK 2023

Live Cricket Score IPL, RCB vs CSK 2023 | आईपीएल के 24वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से हो रहा है। दोनों टीमें सोमवार (17 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने हैं। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 226 रन बनाए।

आरसीबी की पारी का पावरप्ले खत्म

आरसीबी की पारी का पावरप्ले खत्म हो गया है। उन्होंने छह ओवर में दो विकेट पर 75 रन बनाए हैं। विराट कोहली और महिपाल लोमरोर के आउट होने के बाद कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। डुप्लेसिस 17 गेंद में 45 और मैक्सवेल 10 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद हैं।

आरसीबी को लगा एक और झटका

तुषार देशपांडे ने आरसीबी को दूसरा झटका दिया। उन्होंने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर महिपाल लोमरोर को आउट किया। पांच गेंदों का सामना करने के बाद भी लोमरोर खाता नहीं खोल सके. पहले ओवर में उन्हें जीवनदान मिला, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके। आरसीबी ने दो ओवर में दो विकेट पर 15 रन बना लिए हैं। फाफ डुप्लेसिस के साथ ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं।

आरसीबी को मिला बड़ा टारगेट

चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी को 227 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। उन्होंने 20 ओवर में छह विकेट पर 226 रन बनाए। चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे और शिवम दुबे ने विस्फोटक अर्धशतक लगाए। कॉनवे ने 45 गेंदों पर 83 और शिवम दुबे ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए।

अजिंक्य रहाणे ने 20 गेंदों पर 37 रन बनाए। मोईन अली नौ गेंदों पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। अंबाती रायडू ने छह गेंदों में 14 और रवींद्र जडेजा ने आठ गेंदों पर 10 रन का योगदान दिया। रितुराज गायकवाड़ तीन रन बनाकर आउट हुए।

वहीं, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल, विजयकुमार वायसाक, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल को एक-एक सफलता मिली। चेन्नई ने अपनी पारी में 17 छक्के लगाए।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर 226 रन है। चेन्नई ने कोलकाता नाइट राइडर्स का रिकॉर्ड तोड़ा। 2008 में कोलकाता ने तीन विकेट पर 222 रन बनाए थे। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने 2018 में चार विकेट पर 217 रन बनाए थे।

Previous articleArjun Tendulkar | अर्जुन ने खेला IPL में पहला मैच, सचिन ने किया इमोशनल पोस्ट, गांगुली और शाहरुख खान ने दी बधाई
Next articleRCB vs CSK Highlights | चेन्नई सुपर किंग्स ने RCB को आठ रन से हराया, डुप्लेसिस और मैक्सवेल की पारी गई बेकार 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here