Karnataka Chunav Result 2023 : ‘साउथ गेट’ से बीजेपी का एग्जिट, कर्नाटक में कांग्रेस की बादशाहत

0
14
Karnataka Election Result 2023

Karnataka Election Result 2023: आज कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। पार्टी 120 से ज्यादा सीटों पर आगे है। जबकि, बीजेपी 68 सीटों पर आगे है।

जबकि तीसरे नंबर पर जेडीएस है। कांग्रेस ने बेंगलुरु के 5 स्टार हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक किए हैं। विजयी विधायकों को रात आठ बजे तक होटल पहुंचने को कहा गया है। कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी. कर्नाटक में 10 मई को 224 सीटों पर वोटिंग हुई थी. आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई थी.

कांग्रेस में सीएम के चेहरे पर सस्पेंस

कर्नाटक में कांग्रेस 134 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि बीजेपी 64 सीटों पर आगे है. हालांकि सीएम के चेहरे पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. कांग्रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सीएम पद के प्रबल दावेदार हैं।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कांग्रेस की ओर से भेजे गए केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायक दल के नेता पर सुझाव लेंगे. सभी विधायक एक लाइन का प्रस्ताव पास करेंगे कि कांग्रेस आलाकमान तय करे कि सीएम कौन होगा?

राहुल-सोनिया गांधी- डीके शिवकुमार से किया वादा पूरा किया

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, मैंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जो वादा किया था, उसे पूरा किया है. मैं उनके चरणों में गिरकर अखंड कर्नाटक की जनता से उनका आशीर्वाद मांगता हूं और उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

लोगों ने हम पर भरोसा किया और वोट दिया। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे मिलने जेल आईं। मैं विश्वास दिखाने के लिए गांधी परिवार और सिद्धारमैया सहित पार्टी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।

कांग्रेस की जीत पर भावुक हुए डीके शिवकुमार

रुझानों में कांग्रेस की जीत देख कांग्रेस के कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए. उन्होंने कहा, यह अखंड कर्नाटक की जीत है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हमेशा हमारा साथ दिया। सिद्धारमैया सहित सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद।

कर्नाटक में दिखा भारत जोड़ो यात्रा का असर

कर्नाटक चुनाव में भारत जोड़ो यात्रा का असर दिख रहा है। भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक की 21 सीटों से होकर गुजरी। इनमें से 17 पर कांग्रेस जीतती नजर आ रही है। 2018 में कांग्रेस को इनमें से सिर्फ पांच सीटों पर जीत मिली थी। माना जा रहा है कि राहुल गांधी आज शाम कांग्रेस कार्यालय पहुंच सकते हैं।

ये है पीएम मोदी की हार- जयराम रमेश

कांग्रेस अध्यक्ष जयराम रमेश ने ट्वीट किया, जैसे-जैसे कर्नाटक चुनाव के नतीजों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, यह स्पष्ट होता जा रहा है कि कांग्रेस जीत गई है और प्रधानमंत्री हार गए हैं। बीजेपी ने अपने चुनाव अभियान को पीएम और राज्य को उनका ‘आशीर्वाद’ मिलने पर जनमत संग्रह बना लिया था। इसे स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया गया है!

उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी ने यह चुनाव आजीविका और खाद्य सुरक्षा, मूल्य वृद्धि, किसानों के संकट, बिजली आपूर्ति, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के स्थानीय मुद्दों पर लड़ा। प्रधानमंत्री ने विभाजनकारी रणनीति अपनाई और ध्रुवीकरण करने की कोशिश की। कर्नाटक ने बेंगलुरु में एक ऐसे इंजन के लिए मतदान किया है जो आर्थिक विकास को सामाजिक सद्भाव के साथ जोड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here