Ravichandran Ashwin-Shikhar Dhawan

Ravichandran Ashwin : सीमित ओवरों के क्रिकेट में शुभमन गिल और इशान किशन का शीर्ष क्रम में प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। इन दोनों युवा खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी कर कई लोगों का दिल जीता है।

हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों की वजह से शिखर धवन की अब भारतीय सीमित ओवरों की टीम में वापसी काफी मुश्किल हो रही है। बता दें, गिल और किशन दोनों ने बांग्लादेश, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की थी।

इन दोनों खिलाड़ियों ने वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक का इतिहास रचा है। हालांकि रविचंद्रन अश्विन ने शिखर धवन की तारीफ करते हुए कहा है कि सीमित ओवरों के प्रारूप में भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन के पीछे इस अनुभवी भारतीय बल्लेबाज का बड़ा हाथ है।

रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल में कहा कि, पहले जब शीर्ष 3 खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहते थे तो हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली।

हम रोहित और विराट की बात करते हैं, लेकिन धवन एक महान दिग्गज हैं। वह चुपचाप अपना काम कर रहा था। क्या भारतीय टीम में उनकी जगह कोई भर सकता है?

अनुभवी स्पिनर ने आगे कहा कि, क्या हमें धवन या ईशान किशन के पास वापस जाना चाहिए। जिन्होंने हाल ही में दोहरा शतक बनाया था। क्या उन्हें बेहतर तरीके से तैयार रहना चाहिए? हमें यह नहीं देखना चाहिए कि इस खिलाड़ी ने बड़ा स्कोर बना लिया है।

बल्कि यह समझें कि टीम को क्या चाहिए। ऐसा कौन सा खिलाड़ी है जो दबाव में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है? कौन है जो टीम को लंबे समय तक सपोर्ट कर सके।

अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गिल के दोहरे शतक की तारीफ की

बता दें, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा था। अश्विन को उनकी ये पारी काफी पसंद आई।

महान स्पिनर ने आगे कहा कि भारतीय टीम ने शुभमन गिल को पहले भी रन बनाते हुए देखा है। उन्होंने काफी रन बनाए हैं और वह भी लगातार अंतराल पर। वह हर तरह के शॉट खेल सकते हैं।

उनकी बल्लेबाजी लाजवाब है और अगर उनका दिन हो तो वह किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शते। हैदराबाद में खेले गए वनडे मैच में उन्होंने आखिरी 4 ओवर में जबरदस्त बल्लेबाजी की और दोहरा शतक जड़ा।

More Xplore

Previous articleटीम इंडिया के 100 रनों का पीछा करते हुए छूटे पसीने, बल्लेबाजों की पोल खुल गई
Next articleYogi Adityanath met Hardik : दूसरा टी20 मैच जीतने के बाद हार्दिक से मिले योगी आदित्यनाथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here