IPL 2023 Aiden Markram SRH New Captaiन

IPL 2023 Aiden Markram SRH New Captain: आईपीएल 2023 के लिए एक बार की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान इस बार एडन मार्कराम के हाथों में होगी. हालांकि इससे पहले तीन खिलाड़ियों को कप्तानी का दावेदार माना जा रहा था।

इससे पहले एडन मार्करम ही थे, साथ ही मयंक अग्रवाल और भुवनेश्वर कुमार भी रेस में थे, लेकिन जीत साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी एडन मार्कराम की हुई। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लंबे समय से विदेशी कप्तानों के भरोसे रही है और विदेशी कप्तान ने ही टीम को इकलौती आईपीएल ट्रॉफी जिताई है।

डेविड वार्नर साल 2016 में कप्तान थे, जब SRH ने खिताब पर कब्जा किया था। इसके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान रहे केन विलियमसन कप्तान बने। अब ऐडन मार्कराम को यह जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 में अपनी टीम को चैंपियन बनाने के बाद एडन मार्करम का दावा काफी मजबूत हो गया था, जिसका खुलासा भी अब हो गया है।

ऐडन मार्करम ने अब तक उनकी कप्तानी में दो खिताब जीते हैं। एक है SA20 और उससे पहले उन्होंने अपनी कप्तानी में अपनी टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब भी जिताया था, यानी कप्तानी में उनका अच्छा नाम पहले ही बन चुका था. अब वह तीसरी टीम की कमान संभालते नजर आएंगे।

ऐडन मार्करम ने जीते हैं दो खिताब

ऐडन मार्कराम अभी युवा खिलाड़ी हैं और उनकी उम्र भी काफी कम है। अभी उनकी उम्र लगभग 28 साल है। उन्हें प्रसिद्धि तभी मिली जब उन्होंने अपनी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को अंडर-19 विश्व कप खिताब दिलाया। इसके बाद उनकी एंट्री साउथ अफ्रीका की टीम में हुई है।

उनके आईपीएल के अब तक के आंकड़ों की बात करें तो उनके नाम 20 आईपीएल मैच हैं। जिसमें उन्होंने 527 रन बनाए हैं। उनका औसत 40 से ज्यादा है, जबकि आईपीएल में उनका स्ट्राइक रेट 134 से ज्यादा है। एडन मार्करम को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2022 की बड़ी नीलामी में खरीदा था।

तब उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था। उन्हें खरीदने के लिए पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जंग हुई जो 2 करोड़ 60 लाख पर खत्म हुई। यानी SRH को उन्हें खरीदने के लिए ज्यादा कीमत नहीं चुकानी पड़ी, टीम को वाजिब कीमत पर एक अच्छा खिलाड़ी मिल गया. अब देखना होगा कि वह अपनी टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं।

SRH से पहले Aiden Markram पंजाब किंग्स के लिए भी IPL खेल चुके हैं

एक नजर आईपीएल के अलावा उनके टी20 इंटरनेशनल के अब तक के आंकड़ों पर भी रखनी चाहिए. उन्होंने अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसमें उनके 879 रन हैं। उनका औसत 38.22 और स्ट्राइक रेट 147.73 का है। जिसे अच्छा कहा जा सकता है।

एडन मार्करम की अच्छी बात यह है कि वह बल्लेबाजी ही नहीं गेंदबाजी में भी कमाल करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने आईपीएल में एक विकेट लिया है और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सात विकेट अपने नाम किए हैं। यानी एक तरह से वह एक ऐसे ऑलराउंडर हैं, जिनकी डिमांड खासकर आईपीएल में रहती है. अब वह SRH की कमान संभाल रहे हैं।

इससे पहले वह पंजाब किंग्स के लिए भी आईपीएल खेल चुके हैं, यानी आईपीएल में यह उनकी दूसरी टीम है। देखना होगा कि फ्रेंचाइजी मालिकों ने मिलकर जो टीम बनाई है, ऐडन मार्कराम किस तरह से टीम को आगे ले जाते हैं और आने वाले आईपीएल में अपनी टीम को कहां तक ले जाते हैं।

IPL 2023 के लिए SRH की पूरी टीम

बल्लेबाज: हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्कराम, ग्लेन फिलिप्स, उपेंद्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह।

ऑलराउंडर: समर्थ व्यास, संवीर सिंह, मयंक डागर, विवरांत शर्मा, अब्दुल समद, मार्को जानसन, अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर।

गेंदबाज: उमरान मलिक, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, अकील हुसैन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे।

Previous articleWomen T20 WC Semifinal | भारत और फाइनल के बीच ऑस्ट्रेलिया का अडंगा, महिला टीम कर सकती है कमाल
Next articleIPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंत की जगह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज संभालेंगे टीम की कमान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here