IPL 2023 | 5वीं बार IPL चैंपियन बनेगी महेंद्र सिंह धोनी की टीम CSK, ये है अजब संयोग

0
19
IPL 2023

IPL 2023: क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच होगा।

अपना दूसरा सीजन खेल रही गुजरात टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में है। कप्तान धोनी और टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा समेत बाकी खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस में खूब पसीना बहाया। ओपनिंग मैच से पहले चेन्नई टीम के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. दरअसल, टीम के साथ ऐसा संयोग बन रहा है, जिससे वह चैंपियन बन सकते हैं।

IPL 2023 | 2017 में इन 4 खिलाड़ियों ने मचाई धूम

दरअसल, आईपीएल 2016 सीजन को कोई नहीं भूला होगा, जब चेन्नई की टीम पर 2 साल का बैन लगा था। तब धोनी नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स से जुड़े थे। तब 2017 का सीजन माही और पुणे की टीम के लिए बेहद खास रहा था। उस सीजन में पुणे की टीम में 4 ऐसे खिलाड़ी थे, जो अब मौजूदा चेन्नई टीम में भी शामिल हैं।

ये चार खिलाड़ी थे धोनी, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स और दीपक चाहर। इन चारों की चौकड़ी ने मिलकर पुणे की टीम को फाइनल तक पहुंचाया। तब खिताबी मुकाबला काफी रोमांचक रहा था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 1 रन से जीत दर्ज की थी। दीपक ने उस सीजन में सिर्फ 3 मैच खेले थे। लेकिन रहाणे, धोनी और स्टोक्स का अहम योगदान रहा।

ये चारों खिलाड़ी मौजूदा सीएसके टीम में भी हैं

अब ये चौकड़ी इस बार भी चेन्नई की टीम में साथ है। हालांकि इस बार रहाणे बेहतरीन फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन धोनी, स्टोक्स और दीपक की तिकड़ी विपक्षी टीम की धूल चाटने के लिए काफी है। 2017 सीजन की तरह इस बार भी इंग्लिश तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर स्टोक्स अपनी गेंद और बल्ले से कमाल दिखाने को तैयार हैं।

2017 सीजन में इन चारों खिलाड़ियों का प्रदर्शन

  • अजिंक्य रहाणे – 16 मैच – 382 रन
  • बेन स्टोक्स – 12 मैच – में 316 रन बनाए और 12 विकेट लिए
  • एमएस धोनी – 16 मैच – 290 रन
  • दीपक चाहर – 3 मैच – 2 विकेट लिए

IPL 2023 के लिए सीएसके टीम 

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रितुराज गायकवाड़, सुभ्रांशु सेनापति, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, के भगत वर्मा, मोइन अली, राजवर्धन, शिवम दुबे, दीपक चाहर, महिष तीक्षणा, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, अजिंक्य रहाणे, तुषार देशपांडे, बेन स्टोक्स, मथिशा पथिराना, शेख राशिद, निशांत सिंधु, सिसंडा मगाला और अजय मंडल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here