MS Dhoni IPL 2023 | IPL 2023 धोनी के लिए होगा खास, करना होगा ये काम

135
IPL 2023: IPL 2023 will be special for Dhoni, will have to do this work

MS Dhoni IPL 2023: आईपीएल 2023 के लिए आईपीएल मिनी ऑक्शन हो चुका है. सभी टीमें अब एक्शन की तैयारी में हैं. एक बार फिर सभी फैंस की निगाहें धोनी और रोहित पर टिकी हैं। यह सीजन मुंबई और चेन्नई के लिए खास हो सकता है।

नीलामी की बात करें तो दोनों टीमें अलग-अलग खेलती नजर आईं। धोनी ने जहां ऑलराउंडर पर जोर दिया तो वहीं रोहित की टीम ने भी ऑलराउंडर के साथ तेज गेंदबाजी पर जोर दिया.

अब देखना यह होगा कि आईपीएल 2023 दोनों टीमों के लिए कैसा रहता है। धोनी इस आने वाले सीजन में कमाल करने के लिए तैयार हैं। धोनी को इसके लिए सिर्फ 22 रन बनाने की जरूरत है। धोनी के यह काम करते ही उनके नाम एक खास रिकॉर्ड जुड़ जाएगा।

सबसे पहले बात करते हैं धोनी के आईपीएल करियर की। धोनी ने 234 मैचों में 4978 रन बनाए हैं। यानी कोहली, धवन, वॉर्नर, रोहित, रैना और डिविलियर्स के बाद आईपीएल इतिहास का छठा बल्लेबाज बन सकता है, जिसने आईपीएल में 5000 रन बनाए हैं।

आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल में 5000 रन बनाने के मामले में कोहली पहले नंबर पर हैं. कोहली ने 6624 रन बनाए हैं. इनके बाद धवन की बारी आती है।

धवन ने 6244 रन, तीसरे नंबर पर वार्नर ने 5881 रन, चौथे पर रोहित ने 5879 रन, पांचवें पर मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले रैना ने 5528 रन और छठवें पर मिस्टर 360 डिविलियर्स ने 5162 रन बनाए हैं।

धोनी का आईपीएल 2022 में ऐसा रहा प्रदर्शन

  1. मैच 14
  2. रन 232
  3. स्ट्राइक रेट 123.40
  4. चौके 21
  5. छक्के 10
  6. अर्धशतक 1
  7. शतक 0

धोनी का आईपीएल करियर है शानदार

  1. आईपीएल मैच 234
  2. रन 4978
  3. स्ट्राइक रेट 135.2
  4. चौके 346
  5. छक्के 229
  6. अर्धशतक 24
  7. शतक 0

धोनी का ये आखिरी आईपीएल

धोनी का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है, ऐसे में सभी धोनी फैंस चाह रहे हैं कि जीत के साथ ये महान कप्तान अलविदा कहे। धोनी ने चेन्नई के लिए वो सब किया है जो किसी एक कप्तान का सपना होता है।

अगर जीत के साथ धोनी संन्यास लेते हैं तो इससे अच्छा तोहफा उनके फैंस के लिए कुछ नहीं हो सकता है। इस महान कप्तान के लिए टीम को जीतना ही होगा. सभी खिलाड़ी धोनी के लिए जी जान लगाना चाहेंगे।