IPL WPL 2023 Schedule

IPL WPL 2023 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 और महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आयोजन 4 मार्च से किया जा सकता है।

जबकि आईपीएल 2023 का आयोजन 31 मार्च से किया जा सकता है। हाल ही में महिला आईपीएल के पहले सीजन के लिए पांच टीमों का चयन किया गया है। इसमें अदाणी ग्रुप में अहमदाबाद की टीम को खरीदा गया है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स ग्रुप ने बेंगलुरु की महिला टीम को भी खरीद लिया है।

WIPL 2023 Media Rights

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। क्रिकइंफो की एक खबर के मुताबिक इसका आयोजन चार मार्च से हो सकता है और यह 24 मार्च तक खेला जाएगा. इसके बाद आईपीएल 2023 का आयोजन किया जा सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2023 का आयोजन 31 मार्च या 1 अप्रैल से किया जा सकता है. इसका फाइनल मैच 28 मई को खेला जा सकता है। अभी इस टूर्नामेंट की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन इसकी घोषणा जल्द की जा सकती है। आईपीएल 2023 के दौरान कई टीमों में बदलाव भी देखने को मिलेगा। टीमों की नीलामी हुई

गौरतलब है कि बुधवार को महिला प्रीमियर लीग की पांचों टीमों के लिए कई बड़ी कंपनियों ने बोली लगाई थी. इसमें अडानी ग्रुप ने सबसे ज्यादा 1289 करोड़ रुपए की बोली लगाई। अडानी ग्रुप ने अहमदाबाद की टीम को खरीदा है।

इस मामले में इंडिया विन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड दूसरे नंबर पर रही। उन्हें मुंबई की टीम ने 912.99 करोड़ रुपए में खरीदा। रॉयल चैलेंजर्स ग्रुप ने बैंगलोर की टीम को 901 करोड़ रुपये में खरीदा। JSW GMR क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली की टीम को 810 करोड़ रुपए में खरीदा। लखनऊ को कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स ने 757 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Previous articleटीम इंडिया : वर्ल्ड चैंपियन बनने पर टिकी रोहित की निगाहें, जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर कही बड़ी बात
Next articleWPL 2023: महिला IPL के लिए टीमों का ऐलान, इन फ्रेंचाइजी ने खरीदी 5 टीमें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here