India vs Sri Lanka 1st ODI LIVE Score: गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया ने 373 रन बनाए.
भारत के लिए इस मैच में विराट कोहली ने शतक लगाया है, विराट कोहली का यह 45वां वनडे शतक है. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
India vs Sri Lanka 1st ODI Score: विराट कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 83 और शुभमन गिल ने 70 रनों की लाजवाब पारी खेली. केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने भी अंत में कुछ योगदान दिया। वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारी में जुटी टीम इंडिया के लिए यहां से मिशन की शुरुआत हो रही है, जिसकी शुरुआत शानदार हुई है।
हार के करीब श्रीलंका
श्रीलंका अब हार के करीब है और उसका 8वां विकेट भी गिर गया है. हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका की चमक करुणारत्ने का विकेट लिया है। श्रीलंका का स्कोर 37.5 ओवर में 206/8 हो गया है।
3⃣rd wicket for @umran_malik_01! 👏 👏
Sri Lanka 7⃣ down.
Follow the match 👉 https://t.co/262rcUdafb#TeamIndia | #INDvSL pic.twitter.com/oBu3LHCznL
— BCCI (@BCCI) January 10, 2023
श्रीलंका का सातवां विकेट भी गिरा
श्रीलंका को एक और झटका लगा है और अब उमरान मलिक ने डुनिथ वेलेज को चलता किया है। श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 179 रन है।
श्रीलंका पर हार का संकट
श्रीलंका के लिए अब इस मैच में वापसी करना मुश्किल होता जा रहा है। 32वें ओवर में टीम का छठा विकेट गिरा है। वनिंदु हसरंगा केवल 16 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें युजवेंद्र चहल ने चलता किया। श्रीलंका को जीत के लिए अब भी करीब 200 रन चाहिए।
श्रीलंका के चार विकेट गिरे
मोहम्मद शमी ने श्रीलंका को चौथा झटका दिया और 47 के स्कोर पर खेल रहे धनंजय डी सिल्वा को आउट किया। श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट पर 136 रन हो गया है।
श्रीलंका का स्कोर 100 के पार
श्रीलंका के पथुम निशंका ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है, इसके साथ ही श्रीलंका का स्कोर भी 100 के पार पहुंच गया है। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 374 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए श्रीलंका ने बहुत जल्दी 3 विकेट गंवा दिए। अब धनंजय और निशंका ने टीम को संभाला है।
श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा
टीम इंडिया को तीसरी सफलता तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने चरिथ असलंका को कैच आउट कराकर दी। असलंका सिर्फ 23 रन ही बना सकी। श्रीलंका का स्कोर 13.6 ओवर में 64/3 हो गया है।
श्रीलंका का स्कोर 50 के पार
श्रीलंका का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। टीम 12 ओवर में 53/2 पर खेल रही है, श्रीलंका अभी लक्ष्य से काफी दूर है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और श्रीलंका को काबू में रखा.
श्रीलंका का दूसरा विकेट भी गिरा
श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही है. मोहम्मद सिराज की आंधी के आगे श्रीलंका का टॉप ऑर्डर फेल हो गया। सिराज ने कुशल मेंडिस को क्लीन बोल्ड किया, श्रीलंका का स्कोर 5.3 ओवर में 23/2 हो गया।
भारतीय टीम को पहली सफलता
टीम इंडिया को पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई, अविष्का फर्नांडो महज 5 रन बनाकर आउट हो गईं और हार्दिक पांड्या ने उनका कैच लपका. श्रीलंका का स्कोर 3.5 ओवर में 19/1 हो गया है।