2022 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल ‘सिक्स’ लगाने वाली टीमों की लिस्ट में भारत टॉप पर, जानें पाकिस्तान किस नंबर पर

0
40
India tops list of teams with maximum international 'six' in 2022, know which number Pakistan

Team India Record : साल 2022 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. टीम एशिया कप भी हारी थी।

अगर आईसीसी टूर्नामेंट की बात करें तो टीम इंडिया ने कई सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया। इससे भारत के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। साल 2022 में भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम थी।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इस साल कुल 466 छक्के लगाए हैं। जिसमें सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा समेत तमाम खिलाड़ी प्रमुख थे। इस मामले में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड है। उसके खिलाड़ियों ने 328 छक्के लगाए।

भारतीय और इंग्लैंड के खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए छक्कों की संख्या में बहुत अंतर है। इस मामले में वेस्टइंडीज तीसरे नंबर पर रही। उसके खिलाड़ियों ने 322 छक्के लगाए।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में छठे नंबर पर है। उन्होंने कुल 206 छक्के लगाए। जबकि श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने 181 छक्के लगाए। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 173 छक्के लगाए।

इन टीमों से ऊपर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया थीं। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने 268 छक्के लगाए। जबकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने 216 छक्के लगाए।

गौरतलब है कि सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट देखें तो रोहित शर्मा सबसे ऊपर हैं। रोहित ने अपने करियर में अब तक 502 छक्के लगाए हैं।

इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी दूसरे स्थान पर हैं। धोनी ने 352 छक्के लगाए हैं। विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 268 छक्के लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर 264 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। युवराज सिंह ने 249 छक्के लगाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here