IND vs SL: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने इस मैच में 110 गेंदों पर 166* रन बनाए।

उनकी इस पारी में कुल 13 चौके और 8 छक्के शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150.91 का रहा। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दो शतक लगाए। गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली थी।

वहीं, कोहली ने तिरुवनंतपुरम में शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर और महेला जयवर्धने जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस शतक से उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली

  1. श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने अपने वनडे करियर का 46वां अर्धशतक लगाया। कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर 49 शतकों के साथ पहले नंबर पर हैं।
  2. ओपनिंग के अलावा किसी और नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए विराट वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 बार 150 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसमें बतौर ओपनर 8 बार ऐसा करने वाले रोहित शर्मा पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
  3. 15 जनवरी को किंग कोहली के बल्ले से चौथा शतक निकला. इससे पहले 15 जनवरी 2017 को उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 122 रन, 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 153 रन और 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 104 रन बनाए थे. अब 2023 में एक बार फिर 15 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेले. 166 रन की नाबाद पारी।
  4. घरेलू धरती पर खेलते हुए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 22 शतक लगाए हैं। उन्होंने गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में अपना 21वां घरेलू शतक बनाया। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया है। तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल 20 शतक भारत में लगाए थे।
  5. विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 10 शतक श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए बनाए हैं। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। उन्होंने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 9 शतक लगाए थे।
  6. इस शतक के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज महेला जयवर्धने को भी पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने वनडे में 12754 रन बनाए हैं। जबकि महेला जयवर्धने ने अपने वनडे करियर में कुल 12650 रन बनाए।
  7. मौजूदा खिलाड़ियों में विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। कोहली ने कुल 74 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए हैं। इसमें डेविड वॉर्नर 45 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
  8. आज श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ने अपना 74वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया।
  9. श्रीलंका के खिलाफ इस शतक में उन्होंने अपने वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए। इस पारी में उनके बल्ले से कुल 8 छक्के निकले.
  10. उन्होंने अपने वनडे करियर का दूसरा हाई स्कोर बनाया। इस मैच में उन्होंने 166 रन की नाबाद पारी खेली थी। वनडे में उनका हाई स्कोर 183 रन है।
Previous articleTeam India Made World Record : टीम इंडिया ने श्रीलंका को 317 रनों से हराकर, वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की
Next article‘विराट’ विस्फोट : किंग कोहली 46वीं सेंचुरी के साथ ही बने ‘प्लेयर ऑफ दि मैच और सीरीज’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here