India won : भारत ने न्यूजीलैंड को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में 12 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
साथ ही उसने घरेलू मैदान पर लगातार छठा मैच जीता है। इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो और श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच जीते थे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच 21 जनवरी (शनिवार) को रायपुर में खेला जाएगा।
मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम जीत के करीब पहुंच गई, लेकिन लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। कीवी टीम 49.2 ओवर में 337 रन पर सिमट गई।
न्यूजीलैंड को चाहिए थे आखिरी ओवर में 20 रन
जीलैंड की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन बनाने थे। शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी करने आए। माइकल ब्रासवेल ने अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद शार्दुल ने वाइड फेंका। इस तरह अब पांच गेंदों में 13 रन चाहिए थे।
शार्दुल ने चतुराई दिखाई और ब्रासवेल को फुल लेंथ गेंद फेंकी। वह इसे नहीं खेल सके और गेंद उनके पैड पर लग गई। शार्दुल की अपील पर अंपायर ने आउट दे दिया।
ब्रासवेल ने रिव्यू लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने फैसला भारत के पक्ष में दिया। इस तरह टीम इंडिया आखिरी ओवर में हारने से बच गई।
रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके
टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने जोरदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रन की पार्टनरशिप की। रोहित 38 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए।
उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए. इस पारी के दौरान रोहित ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह वनडे में घर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (123 छक्के) को पीछे छोड़ा। रोहित ने 125 छक्के लगाए हैं।
कोहली, ईशान, सूर्या और हार्दिक नहीं खेल पाए बड़ी पारी
श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक जड़ने वाले विराट कोहली ने इस मैच में बल्लेबाजी नहीं की। कोहली आठ रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन को दोहरा शतक लगाने के बाद पहली बार खेलने का मौका मिला।
वह पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना सके। सूर्य 31 और हार्दिक 28 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर ने 12 रन बनाए।
शुभमन गिल का शानदार दोहरा शतक
शुभमन गिल ने रचा इतिहास उन्होंने 149 गेंदों में 208 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 19 चौके और नौ छक्के शामिल हैं। इस मैच में गिल ने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।
उन्होंने 23 साल की उम्र में यह कारनामा किया था। इससे पहले यह रिकॉर्ड इशान किशन के नाम था, जिन्होंने 24 साल की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था।
ब्रासवेल का शतक बेकार गया
न्यूजीलैंड की टीम एक समय 131 रन पर छह विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीत लेगी, लेकिन यहां से माइकल ब्रासवेल और मिचेल सैंटनर ने पारी को संभाला.
दोनों ने सातवें विकेट के लिए 102 गेंदों पर 162 रनों की साझेदारी की। सैंटनर 45 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रन बनाने थे। शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर ब्रासवेल ने छक्का लगाया। शार्दुल ने फिर वाइड फेंकी।
इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने ब्रासवेल को पगबाधा आउट किया और टीम इंडिया को जीत मिली। ब्रासवेल ने 78 गेंदों पर 140 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 10 छक्के लगाए।
More Xplore
- IND vs NZ 1st ODI Match LIVE Score: पहले वनडे में टीम इंडिया की रोमांचक जीत, शुभमन गिल के बाद सिराज ने दिखाया दम
- IND vs NZ 1st ODI मैच LIVE Score: कहीं फिसल न जाए टीम इंडिया का मैच, ब्रेसवेल ने जड़ा शतक
- IND vs NZ 1st ODI Live Score: 350 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन पहुंची, निचले क्रम के बल्लेबाजों पर पारी संभालने की जिम्मेदारी