IND vs NZ 3rd T20 Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारत की नजर सीरीज जीतने पर होगी. रांची में खेला गया पहला मैच न्यूजीलैंड ने जीता था. वहीं, लखनऊ में खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने जीत हासिल की।
IND vs NZ 3rd T20 Live: शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक
शुभमन गिल ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अहमदाबाद में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह गिल का घरेलू मैदान है, जो आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हैं। भारत ने 12 ओवर में दो विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। गिल 36 गेंद में 51 और सूर्यकुमार यादव 11 गेंद में 18 रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs NZ 3rd T20 Live: भारत की पारी के 10 ओवर पूरे
भारत की पारी के 10 ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम इंडिया ने दो विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 30 गेंदों पर 46 रन और सूर्यकुमार यादव पांच गेंदों पर सात रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 15 रन की पार्टनरशिप हुई है। शुभमन गिल अपने करियर का पहला अर्धशतक लगाने के करीब हैं।
IND vs NZ 3rd T20 Live: राहुल त्रिपाठी की तूफानी पारी का अंत
राहुल त्रिपाठी की तूफानी पारी का अंत हो गया है। वह 22 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए. त्रिपाठी नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में आउट हुए. ईश सोढ़ी की गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन ने उनका कैच लपका.
IND vs NZ 3rd T20 Live: भारत की पारी के छह ओवर खत्म
भारत की पारी के छह ओवर खत्म हो चुके हैं। टीम इंडिया ने एक विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 20 गेंदों पर 34 और राहुल त्रिपाठी 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 51 रन की पार्टनरशिप भी की है।
IND vs NZ 3rd T20 Live: दूसरे ओवर में भारत को लगा झटका
भारत को मैच में पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। दूसरी गेंद पर माइकल ब्रेसवेल ने ईशान किशन को एलबीडब्ल्यू किया। किशन ने तीन गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाया। किशन के बाद बल्लेबाजी करने के लिए राहुल त्रिपाठी क्रीज पर आए हैं। भारत ने दो ओवर में एक विकेट पर 14 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल सात गेंदों पर 11 और राहुल त्रिपाठी दो गेंदों पर नाबाद हैं।
IND vs NZ 3rd T20 Live: भारत की पारी शुरू
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पारी शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करने आए हैं। न्यूजीलैंड के लिए बेन लिस्टर ने की गेंदबाजी की शुरुआत.
IND vs NZ 3rd T20 Live: अंडर-19 महिला टीम सम्मानित
अंडर-19 महिला टीम को अहमदाबाद में सम्मानित किया गया। अंडर-19 महिला टीम ने साउथ अफ्रीका में इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। सम्मान समारोह के दौरान भारत रत्न और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और अन्य अधिकारी मौजूद थे। बीसीसीआई ने अंडर-19 महिला टीम को पुरस्कार राशि के रूप में 5 करोड़ रुपये दिए।
IND vs NZ 3rd T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (wk), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (c), ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, ब्लेयर टिकनर।
IND vs NZ 3rd T20 Live: भारत ने जीता टॉस
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक ने टीम में एक बदलाव किया है। उन्होंने युजवेंद्र चहल की जगह उमरान मलिक को टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड ने भी एक बदलाव किया है। कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि जैकब डफी की जगह बेन लिस्टर को प्लेइंग-11 में रखा गया है।
IND vs NZ 3rd T20 Live: बदलाव की गुंजाइश कम
भारतीय टीम में बदलाव की गुंजाइश कम है। हार्दिक यहां भी लखनऊ की प्लेइंग इलेवन को मौका दे सकते हैं। इसकी वजह सीरीज दांव पर है। घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त फॉर्म दिखा चुके पृथ्वी शॉ एक बार फिर डग आउट में बैठे नजर आ सकते हैं.
भारतीय स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। अर्शदीप ने पिछले मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की थी, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा।