IND vs NZ 1st odi match LIVE Score

हाइलाइट | भारत-न्यूजीलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है। शुभमन गिल ने शानदार 208 रन बनाए। न्यूजीलैंड को मिला 350 रन का टारगेट। 

IND vs NZ 1st ODI मैच LIVE Score: हैदराबाद वनडे में शुभमन गिल ने कमाल कर दिया है. गिल ने 208 रन की पारी खेली। गिल वनडे इंटरनैशनल में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं।

गिल ने 208 रन की अपनी पारी में 19 चौके और 9 छक्के लगाए। गिल अब ईशान को पीछे छोड़कर वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। गिल की इस पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के चार विकेट गिरे

न्यूजीलैंड की टीम की हालत बेहद खराब है और उसके चार विकेट गिर चुके हैं. डेरिल मिशेल आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे। कुलदीप यादव ने मिशेल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मिशेल ने 9 रन बनाए। इससे पहले कुलदीप ने निकोल्स को भी आउट किया था। 18 ओवर की समाप्ति के बाद कीवी टीम का स्कोर – 95/4.

भारत की दूसरी सफलता

न्यूजीलैंड को एक और झटका लगा है। शार्दुल ठाकुर ने यह सफलता दिलाई है। शार्दुल ने फिन एलेन को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। एलन ने 40 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड का स्कोर- 70/2। हेनरी निकोल्स 14 और डेरिल मिचेल 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

कॉन्वे आउट

भारतीय टीम को पहली सफलता हाथ लगी है। फिन एलन 14 और हेनरी निकोल्स 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। कॉनवे आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। कॉनवे को मोहम्मद सिराज ने कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट कराया।

न्यूजीलैंड को 350 रन का टारगेट 

भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बना लिए हैं। इसके चलते न्यूजीलैंड को 350 रन का टारगेट मिला।

गिल ने यह रिकॉर्ड बनाया

गिल सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने ईशान किशन को पीछे छोड़ दिया है।

  • 23 साल 132 दिन शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, 2023
  • 24 साल 145 दिन ईशान किशन बनाम बांग्लादेश चटगांव 2022
  • 26 साल 186 दिन रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु 2013

वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

208 रन शुभमन गिल हैदराबाद 2023

186 * एस तेंदुलकर हैदराबाद 1999

181 * एम हेडन हैमिल्टन 2007

169* डी कैलाघन सेंचुरियन 1994

गिल का दोहरा शतक

शुभमन गिल ने दोहरा शतक पूरा किया। गिल ने लगातार तीन छक्के लगाकर यह सफलता हासिल की। गिल ने 145 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। गिल दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी हैं। गिल आखिर में 208 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने अपनी पारी में 19 चौके और नौ छक्के लगाए।

शुभमन गिल दोहरे शतक की ओर

भारतीय टीम का सातवां विकेट गिरा है. शार्दुल ठाकुर रन आउट हुए. अब देखना होगा कि क्या शुभमन गिल अपना दोहरा शतक पूरा कर पाते हैं या नहीं। गिल फिलहाल 175 रन पर खेल रहे हैं।

सुंदर आउट

भारतीय टीम को छठा झटका लगा है. वाशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर आउट हुए। सुंदर को हेनरी शिपले ने आउट किया। भारत का स्कोर छह विकेट पर 296 रन है।

गिल के 150 रन पूरे

शुभमन गिल की तूफानी पारी जारी है। गिल ने अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। गिल ने 122 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए। इस दौरान उन्होंने 19 चौके और तीन छक्के लगाए। भारत का स्कोर 43.2 ओवर में पांच विकेट पर 281 रन है।

Previous articleबल्लेबाज शुभमन गिल का दोहरा शतक देख, शिखर धवन को आया तेज बुखार
Next articleIND vs NZ 1st ODI: भारत को बड़ा झटका, बीच मैच में चोटिल होकर मैदान से बाहर हुए दिग्गज तेज गेंदबाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here