IND vs NZ 1st ODI LIVE Score Bracewell hits century

IND vs NZ 1st ODI मैच LIVE Score: हैदराबाद वनडे में शुभमन गिल ने कमाल कर दिया है. गिल ने 208 रन की पारी खेली। गिल वनडे इंटरनैशनल में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं। गिल ने 208 रन की अपनी पारी में 19 चौके और 9 छक्के लगाए। गिल अब ईशान को पीछे छोड़कर वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। गिल की इस पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए।

9:09 PM : ब्रेसवेल का शतक

माइकल ब्रेसवेल ने अपना शतक पूरा कर लिया है। ब्रेसवेल ने 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें 11 चौके और छह छक्के शामिल हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर अब छह विकेट पर 274 रन है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 42 गेंदों में 76 रन चाहिए।

8:46 PM: मैच में न्यूजीलैंड की वापसी

मैच में न्यूजीलैंड की वापसी हुई है. मिचेल सेंटनर और माइक ब्रेसवेल ने यह वापसी की है। ब्रेसवेल फिलहाल 69 और मिचेल सेंटनर 28 रन पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 89 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। 38.2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर छह विकेट पर 220 रन है.

8:31 PM: न्यूजीलैंड का स्कोर- 188/6

न्यूजीलैंड का इस समय स्कोर छह विकेट पर 188 रन है। 35.4 ओवर का खेल हो चुका है। माइकल ब्रेसवेल 42 और मिशेल सेंटनर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड को अब जीत के लिए 162 रनों की जरूरत है।

7:59 PM: न्यूजीलैंड का स्कोर- 130/5

न्यूजीलैंड का स्कोर फिलहाल पांच विकेट पर 130 रन है। टॉम लैथम 24 और माइकल ब्रेसवेल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 28 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए अभी भी 220 रन चाहिए।

7:21 PM: न्यूजीलैंड के चार विकेट गिरे

न्यूजीलैंड की टीम की हालत बेहद खराब है और उसके चार विकेट गिर चुके हैं. डेरिल मिशेल आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे। कुलदीप यादव ने मिशेल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मिशेल ने 9 रन बनाए। इससे पहले कुलदीप ने निकोल्स को भी आउट किया था। 18 ओवर की समाप्ति के बाद कीवी टीम का स्कोर – 95/4.

Previous articleIND vs NZ 1st ODI Live Score: 350 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन पहुंची, निचले क्रम के बल्लेबाजों पर पारी संभालने की जिम्मेदारी
Next articleIND vs NZ 1st ODI Match LIVE Score: पहले वनडे में टीम इंडिया की रोमांचक जीत, शुभमन गिल के बाद सिराज ने दिखाया दम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here