पुजारा और शुभमन

IND vs AUS Day 3 Live | भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 480 रन बनाए। जवाब में भारत की पहली पारी जारी है। आज तीसरे दिन का खेल जारी है।

शुभमन-पुजारा ने पारी को संभाला

लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। भारत ने एक विकेट पर 140 से ज्यादा रन बना लिए हैं। टीम इंडिया फिलहाल ऑस्ट्रेलिया से 330 रन से ज्यादा पीछे है। शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा के बीच 60 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। शुभमन 71 रन और पुजारा 28 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

शुभमन-पुजारा लंच तक नॉटआउट 

तीसरे दिन लंच तक भारत ने एक विकेट खोकर 129 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 119 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद हैं और चेतेश्वर पुजारा 46 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 55 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैथ्यू कुह्नमैन ने लाबुशेन के हाथों लपका।

शुभमन गिल का अर्धशतक

शुभमन गिल ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर अपने टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। भारत ने एक विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। शुभमन के साथ पुजारा खेल रहे हैं।

शुभमन हाफ सेंचुरी के करीब

भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 45 रन और चेतेश्वर पुजारा 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 387 रन पीछे है। शुभमन अपने पांचवें अर्धशतक से सिर्फ पांच रन दूर हैं।

भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका 74 के स्कोर पर लगा। मैथ्यू कुह्नमैन ने रोहित को अपने जाल में फंसा लिया। वह गेंद को शॉर्ट और ऑफ के बाहर पिच करता है और रोहित उस गेंद को सीधे कवर पॉइंट पर खेलता है। लाबुशेन ने आसान कैच लपका। रोहित 58 गेंदों में 35 रन ही बना सके। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। फिलहाल शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं।

भारत का स्कोर 70 रन के पार

भारत ने बिना कोई विकेट खोए 70 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 37 रन बनाकर और रोहित शर्मा 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

तीसरे दिन का खेल शुरू

तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. क्रीज पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल मौजूद हैं। दोनों बड़ी साझेदारी करना चाहेंगे और भारत को वापस लाना चाहेंगे। रोहित और शुभमन ने 40+ रन जोड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत में ही स्पिन आक्रमण की शुरुआत कर दी है. नाथन लियोन को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं।

अश्विन के नाम रिकॉर्ड

अश्विन ने इस पारी में कुल छह विकेट लिए। उन्होंने 32वीं बार टेस्ट में एक पारी में पांच विकेट लिए हैं। वहीं, भारत की धरती पर उन्होंने 26वीं बार ऐसा किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सातवीं बार अश्विन ने टेस्ट की एक पारी में पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ टेस्ट में अब तक 113 विकेट लिए हैं। अश्विन के अलावा शमी को दो विकेट मिले। वहीं, अक्षर-जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

कैमरून ग्रीन का शतक

शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 255 रन से आगे खेलना शुरू किया. तब उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद थे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 208 रन की पार्टनरशिप की। आउट होने से पहले कैमरून ग्रीन ने टेस्ट करियर का अपना पहला शतक लगाया।

वह 170 गेंदों में 114 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने ग्रीन को विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में अश्विन ने एलेक्स कैरी को भी पवेलियन भेजा. कैरी खाता भी नहीं खोल सके।

पहले दिन क्या हुआ?

अहमदाबाद की सपाट पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हेड और ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। इसके बाद हेड (32) और लाबुशेन (3) आउट हुए, लेकिन स्मिथ ने ख्वाजा के साथ बड़ी साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया।

स्मिथ (38) अर्धशतक नहीं लगा सके और उनके बाद आए पीटर हैंड्सकॉम्ब (17) भी छोटे स्कोर पर पवेलियन लौट गए. हालांकि इसके बाद ग्रीन और ख्वाजा ने पहले दिन कोई विकेट नहीं गिरने दिया. इस बीच ख्वाजा ने अपना शतक भी पूरा किया।

Previous articleयह MS का आखिरी IPL हो सकता है और वह खुद इसे बड़े पैमाने पर समाप्त करना चाहेंगे : मैथ्यू हेडन
Next articleIND vs AUS : रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर हुए फेल, खराब शॉट खेलकर गंवाया विकेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here