ICC Awards : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2022 के लिए पुरस्कारों की घोषणा शुरू कर दी है। सोमवार को पहली आईसीसी टी20 इंटरनेशनल ‘टीम ऑफ द ईयर’ का ऐलान हुआ, जिसमें भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है। आईसीसी की इस टीम में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव का नाम भी है।
आईसीसी द्वारा साल 2022 के पुरस्कारों की घोषणा की जा रही है, टी20 टीम में जगह पाने वालों में सूर्यकुमार यादव के अलावा विराट कोहली और हार्दिक पांड्या भी शामिल हैं. इस टीम की कमान आईसीसी ने जोस बटलर को सौंपी है, जिनके नेतृत्व में इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था।
टीम में भारत के 3, पाकिस्तान के 2, इंग्लैंड के 2, न्यूजीलैंड-जिम्बाब्वे-श्रीलंका-आयरलैंड के एक-एक खिलाड़ी हैं। यानी आईसीसी के इन अवॉर्ड्स में सिर्फ भारतीय टीम नजर आई है, जहां दो बल्लेबाजों और एक ऑलराउंडर को जगह दी गई है।
The ICC Men's T20I Team of the Year 2022 is here 👀
Is your favourite player in the XI? #ICCAwards
— ICC (@ICC) January 23, 2023
आईसीसी मेन्स टी20 इंटरनेशनल टीम ऑफ द ईयर 2022
- जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर) (इंग्लैंड)
- मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)
- विराट कोहली (भारत)
- सूर्यकुमार यादव (भारत)
- ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड)
- सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
- हार्दिक पंड्या (भारत)
- सैम करेन (इंग्लैंड)
- वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका)
- हारिस रऊफ (पाकिस्तान)
- जोश लिटिल (आयरलैंड)
आपको बता दें कि साल 2022 में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया ही नहीं बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 31 टी20 मैचों में कुल 1164 रन बनाए।
इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक भी निकले. वहीं, विराट कोहली ने एशिया कप में भी शतक जड़ा था, जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी पारी को टी20 क्रिकेट की सबसे ऐतिहासिक पारी माना गया था।
महिला टीम में कौन है?
पुरुष टीम ही नहीं महिला टीम में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। आईसीसी की वूमेंस टीम ऑफ द ईयर में कुल 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और ऋचा घोष को आईसीसी ने अपनी टीम में शामिल किया है।
🇮🇳 x 4
🇦🇺 x 3
🇳🇿 🇵🇰 🏴 🇱🇰 x 1Unveiling the ICC Women's T20I Team of the Year 2022 🤩 #ICCAwards
— ICC (@ICC) January 23, 2023
आईसीसी महिला टी20 इंटरनेशनल टीम ऑफ द ईयर 2022
- स्मृति मंधाना (भारत)
- बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)
- सोफी डिवाइन (कप्तान, न्यूजीलैंड)
- ऐश गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)
- ताहिला मेक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
- निदा डार (पाकिस्तान)
- दीप्ति शर्मा (भारत)
- ऋचा घोष (विकेटकीपर, भारत)
- सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
- इनोका राणावीरा (श्रीलंका)
- रेणुका सिंह (भारत)
साल 2022 में कोहली, सूर्य और पंड्या का रहा
पिछले साल टी20 फॉर्मेट में अगर किसी खिलाड़ी ने धमाल मचाया तो वह सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2022 बेहतरीन रहा। साल भर में, सूर्य ने भारत के लिए कुल 31 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 46.56 की औसत से 1164 रन भी बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतकीय पारियां भी खेलीं।
टी20 में सूर्यकुमार के अलावा विराट कोहली का बल्ला भी भारत के लिए अच्छा रहा। कोहली ने साल 2022 में टीम इंडिया के लिए 20 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 55.78 की औसत से 781 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल है।
वहीं, हार्दिक पांड्या ने भी पिछले साल टीम इंडिया के लिए 27 मैचों में 607 रन बनाए थे। उन्होंने बल्लेबाजी ही नहीं गेंदबाजी में कुल 20 विकेट लिए।