GG W vs MI W Live Score : मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका, तनुजा कंवर ने यस्तिका भाटिया को आउट किया

0
16
Live Cricket Score, GG vs MI Women’s Premier League 2023

GG W vs MI W Live Score | महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। मुंबई की कमान अनुभवी हरमनप्रीत कौर के हाथों में है। वह भारतीय टीम की कप्तान भी हैं। वहीं, गुजरात की अगुवाई ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी कर रही हैं। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

यास्तिका भाटिया का बल्ला नहीं चला

महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच में यास्तिका भाटिया का बल्ला नहीं चला। वह आठ गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुईं। पारी के तीसरे ओवर में तनुजा कंवर ने उन्हें जॉर्जिया वेयरहम के हाथों कैच करा दिया।

यास्तिका के आउट होने के बाद इंग्लैंड की नताली साइवर ब्रंट क्रीज पर आईं। दूसरे छोर पर हीली मैथ्यूज खड़ी हैं। मुंबई ने तीन ओवर में एक विकेट पर 17 रन बना लिए हैं। मैथ्यूज 14 और सीवर एक रन बनाकर नाबाद हैं।

मुंबई इंडियंस की पारी शुरू

मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हो चुकी है। यास्तिका भाटिया वेस्टइंडीज की हीली मैथ्यूज के साथ ओपनिंग के लिए उतरी हैं। गुजरात के लिए पहला ओवर एशले गार्डनर ने किया। मुंबई ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के दो रन बना लिए हैं। मैथ्यूज और यास्तिका एक-एक रन बनाकर नाबाद हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (c/wk), सबिनेनी मेघना, हरलीन देओल, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, दयालन हेमलता, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, मानसी जोशी।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (c), यास्तिका भाटिया (wk), नताली सीवर-ब्रंट, हीली मैथ्यूज, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, हुमायरा काजी, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

गुजरात ने गेंदबाजी करने का फैसला किया

पहले मैच में गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here