Gautam Gambhir told, why Nicholas Pooran was bought for a huge amount of 16 crores?

IPL 2023 News : आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) के मेंटर गौतम गंभीर ने निकोलस पूरन के लिए बड़ी रकम खर्च करने के पीछे एक बड़ी वजह बताई है।

गंभीर ने बताया कि फ्रेंचाइजी ने निकोलस पूरन को इतने पैसों में क्यों खरीदा। उनके मुताबिक पूरन मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं और अपने दम पर कई मैच जिता सकते हैं।

अगर निकोलस पूरन की बात करें तो पिछले सीजन में वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में थे और वहां उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था और इसीलिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

किसी को उम्मीद नहीं थी कि नीलामी में उन्हें इतनी महंगी बोली मिलेगी, लेकिन जब पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ में खरीदा तो हर कोई हैरान रह गया। निकोलस पूरन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था।

पहली बोली राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई थी। उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बोली की जंग हुई लेकिन अंत में जब बोली 12 करोड़ से ऊपर चली गई तो लखनऊ सुपरजायंट्स ने दांव खेला और उन्हें हासिल कर लिया।

निकोलस पूरन एक प्रभावशाली खिलाड़ी हैं – गौतम गंभीर

लखनऊ सुपरजायंट्स के इस फैसले से हर कोई हैरान है लेकिन गौतम गंभीर ने इसके पीछे एक बड़ी वजह बताई है. उन्होंने जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान कहा,

मैं पिछला सीजन नहीं देखता। मैं देखता हूं कि उस खिलाड़ी में कितनी क्षमता है और वह कितना प्रभाव छोड़ सकता है। इस टूर्नामेंट में 500-600 रन बनाने से कुछ नहीं होगा।

वह खिलाड़ी आपको एक सीजन में 2-3 मैच जिता सकता है और उम्र उसके साथ है। अगर आपको ऐसा कोई खिलाड़ी मिलता है तो आप उसके इर्द-गिर्द अपनी टीम बनाना चाहते हैं। मैं केवल इस सीजन के बारे में नहीं सोच रहा हूं।

निकोलस पूरन ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय तक खेल सकते हैं। बहुत कम खिलाड़ी हैं जो इस उम्र में इतना अच्छा खेल पाते हैं। वे बेहतर होते रहेंगे। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि रिकॉर्ड केवल सुर्खियां बनाते हैं और प्रभाव आपको टूर्नामेंट जिता सकता है।

Previous articleरमीज राजा के बदले तेवर, PCB छोड़ते ही आई भारत की याद, दिया चौंकाने वाला बयान
Next articleTop 4 Batsmen : भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टॉप 4 बल्लेबाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here