Tim Paine Retirement : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन हुए रिटायर, बड़े घोटाले में बुरी तरह से फंसे

0
10
Tim Paine Retirement

Tim Paine Retirement : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने क्वींसलैंड के खिलाफ तस्मानिया के शेफील्ड शील्ड मैच के बाद खेल से संन्यास लेने की घोषणा की। विकेटकीपर पेन ने 2018 से 2021 तक 23 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की।

उन्होंने कुल 35 टेस्ट मैच खेले। स्मिथ को गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में कप्तानी से हटाए जाने के बाद 2018 में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। पेन को 2021 में कप्तानी छोड़नी पड़ी थी जब उन पर तस्मानिया के एक कर्मचारी को अभद्र संदेश भेजने का आरोप लगा था।

पेन ने अपना पहला टेस्ट 2010 में लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। उन्होंने 35 टेस्ट में 32.63 की औसत से 1534 रन बनाए, जिसमें 92 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उन्होंने विकेट के पीछे 157 शिकार किए। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 35 वनडे और 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले।

इससे पहले पिछले साल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टिम पेन समेत कई खिलाड़ियों को पुरुष खिलाड़ियों के नए केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था। इनमें पेन के अलावा ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स, बल्लेबाज बेन मैकडरमोट जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

सेक्स स्कैंडल में शामिल होने के कारण टिम पेन का नाम हटा दिया गया था। सेक्स स्कैंडल में नाम आने के बाद ही पेन ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया था। अब वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

More Xplore 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here