MI vs DC

WPL Cricket Score, MUM vs DEL Women’s Premier League 2023: महिला प्रीमियर लीग के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया। उन्होंने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में नौ ओवर में 110 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। दिल्ली ने नौ ओवर में एक विकेट पर 110 रन बनाकर मैच जीत लिया।

दिल्ली की शानदार जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया है। उन्होंने 110 रन के लक्ष्य को सिर्फ नौ ओवर में हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग, एलिस कैप्सी और शेफाली वर्मा ने तूफानी पारियां खेलीं। तीनों ने तेजी से रन बनाए। एलिस कैप्सी ने सबसे ज्यादा नाबाद 38 रन बनाए।

उन्होंने 17 गेंदों की अपनी पारी में सिर्फ एक चौका लगाया। कैप्सी के बल्ले से पांच लंबे छक्के निकले. कप्तान मेग लैनिंग 22 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने चार चौके लगाए. शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 33 रन बनाए। लैनिंग और शेफाली ने भी एक-एक छक्का लगाया। मुंबई के लिए एकमात्र सफलता हीली मैथ्यूज को मिली।

दिल्ली जीत की ओर

दिल्ली कैपिटल्स की टीम धीरे-धीरे जीत के करीब पहुंच रही है. उन्होंने सात ओवर में एक विकेट पर 89 रन बनाए हैं। कप्तान मेग लैनिंग 18 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, शेफाली वर्मा के बाद आईं एलिस कैप्सी भी तेजी से रन बना रही हैं। कैप्सी नौ गेंदों पर 20 रन बनाकर खेल रही हैं। दिल्ली को जीत के लिए 78 गेंदों पर 21 रन बनाने हैं।

दिल्ली को लगा पहला झटका

पांचवें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लगा। हीली मैथ्यूज ने शेफाली वर्मा को विकेटकीपर यास्तिका भाटिया के हाथों स्टंप आउट कराया। उन्होंने 15 गेंदों पर 33 रन बनाए। शेफाली ने छह चौके लगाए। उन्होंने एक छक्का भी लगाया. दिल्ली ने पांच ओवर में एक विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। मेग लैनिंग 23 और एलिस कैप्सी एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

दिल्ली की तूफानी शुरुआत

110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत तूफानी रही। उन्होंने तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा ने नौ गेंदों में 18 रन बनाए हैं और कप्तान मेग लैनिंग ने नौ गेंदों में 15 रन बनाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को कम स्कोर पर रोका

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को कम स्कोर पर रोका। मुंबई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। उसके लिए पूजा वस्त्राकर ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 23, इस्सी वोंग 23 और अमनजोत कौर 19 रन बनाकर आउट हुईं।

अमेलिया केर ने आठ, हीली मैथ्यूज ने पांच और यास्तिका भाटिया ने केवल एक रन बनाया। नताली सेवार्ड ब्रंट खाता भी नहीं खोल सकीं। दिल्ली के लिए मारिजन कैप ने किलर बोल्ड किया। उन्होंने चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए। शिखा पांडे और जेस जोनासेन को भी दो-दो सफलता मिलीं। अरुंधति रेड्डी ने एक विकेट लिया।

मुंबई को लगा छठा झटका

शिखा पांडे ने मुंबई इंडियंस को छठा झटका दिया। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर को आउट किया। हरमनप्रीत 26 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें जेमिमा रोड्रिग्स ने लपका। मुंबई ने 15 ओवर में छह विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। अमनजोत कौर और इस्सी वोंग क्रीज पर हैं।

मुंबई को लगा पांचवां झटका

जेस जोनासेन ने मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका दिया। उन्होंने पूजा वस्त्राकर को राधा यादव के हाथों कैच कराया। पूजा ने 19 गेंदों पर 26 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। पूजा के बल्ले से एक छक्का भी निकला.

मुंबई को लगा चौथा झटका

अरुंधति रेड्डी ने मुंबई को चौथा झटका दिया। उन्होंने अमेलिया केर को तानिया भाटिया के हाथों कैच कराया। अमेलिया 16 गेंदों पर आठ रन ही बना सकीं। मुंबई ने आठ ओवर में चार विकेट पर 24 रन बना लिए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर सात और पूजा वस्त्राकर तीन रन बनाकर खेल रही हैं।

हीली मैथ्यूज भी बाहर हो गई  

मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका चौथे ओवर में लगा। शिखा पांडे ने हीली मैथ्यूज को पवेलियन भेजा। मैथ्यूज 10 गेंदों पर पांच रन बनाकर जेमिमा रोड्रिग्स के हाथों लपके गए। मुंबई ने चार ओवर में तीन विकेट पर 13 रन बना लिए हैं।

मुंबई को लगा दूसरा झटका

मेरिजन कैप ने मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका दिया। उन्होंने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर नताली सीवर ब्रंट को क्लीन बोल्ड किया। नताली पहली ही गेंद पर आउट हो गईं। वह खाता नहीं खोल सकीं। उनके आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आई हैं.

बई को लगा पहला झटका

दिल्ली कैपिटल्स को तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मेरीजन कैप ने पहली सफलता दिलाई। उन्होंने यास्तिका भाटिया को विकेटकीपर तानिया भाटिया के हाथों कैच कराया। यास्तिका छह गेंदों पर सिर्फ एक रन ही बना सकीं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (wk), नताली साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (c), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मरिजन कैप, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, पूनम यादव।

मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी

मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करेगी। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। मुंबई ने धारा गुर्जर की जगह पूजा वस्त्राकर को शामिल किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराया, नौ ओवर में बनाए 110 रन

महिला प्रीमियर लीग में 18वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मुंबई के छह मैचों में 10 अंक हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के छह मैचों में आठ अंक हैं। दिल्ली की टीम अगर आज जीत जाती है तो उसके शीर्ष पर जाने की उम्मीदें बनी रहेंगी.

Previous articleBrett Lee | दूसरे वनडे में 10 विकेट से हारने के बाद, ब्रेट ली का बड़ा बयान, इस गेंदबाज को टीम में शामिल करें
Next articleIND vs AUS : क्या भारत के खिलाफ आखिरी वनडे में डेविड वॉर्नर करेंगे वापसी? जानिये क्या होगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here