CSK vs MI

CSK vs MI | चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने रोहित शर्मा की टीम के खिलाफ पिछली हार का बदला ले लिया।

2022 में दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए। पहला मैच चेन्नई और दूसरा मैच मुंबई ने जीता था। धोनी की सेना ने इस बार हिसाब बराबर किया।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच जीत लिया।

चेन्नई की लगातार दूसरी जीत

चेन्नई की तीन मैचों में यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था। पहले मैच में उसे गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मुंबई इंडियंस की बात करें तो यह सीजन में उसकी लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हार मिली थी।

CSK vs MI

मुंबई का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका

इससे पहले मुंबई के लिए ईशान किशन ने 21 गेंदों पर 32 रन बनाए। टिम डेविड ने 22 गेंदों पर 31 रनों का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 22, कप्तान रोहित शर्मा ने 21, ऋतिक शौकीन ने नाबाद 18 और कैमरन ग्रीन ने 12 रन बनाए।

ट्रिस्टन स्टब्स पांच, अरशद खान दो और सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर आउट हुए। पीयूष चावला ने नाबाद पांच रन बनाए। टीम का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका।

चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए। मिचेल सेंटनर और तुषार देशपांडे को दो-दो सफलता मिली। सिसंडा मगाला ने एक विकेट अपने नाम किया।

रहाणे और ऋतुराज की शानदार पारी

रहाणे ने 27 गेंदों पर 61 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने 225.93 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। रितुराज गायकवाड़ ने 36 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए।

शिवम दुबे ने 26 गेंदों में 28 और अंबाती रायडू ने 16 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए। डेवोन कॉनवे खाता नहीं खोल सके. मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय ने एक-एक विकेट लिया।

Previous articleRR vs DC | राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हराया, चहल और बोल्ट ने लिए तीन-तीन विकेट
Next articleMI vs CSK | धोनी की चेतावनी का असर, चेन्नई के गेंदबाजों ने मुंबई के खिलाफ नहीं फेंकी एक भी नो बॉल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here