महान फुटबॉलर पेले के नाम ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें तोड़ पाना बेहद मुश्किल

100
Brazil World Cup winner and football legend Pele passes away

Brazil World Cup Winner and Football Legend Pele: सर्वकालिक महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले का गुरुवार रात 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ब्राजील के पूर्व फुटबॉलर पेले पिछले कुछ समय से बीमार थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पेले को पेट का कैंसर था। उन्हें लगातार कीमोथैरेपी दी जा रही थी, लेकिन इससे उनका लीवर और किडनी काफी कमजोर हो गए थे। पेले ने अपने करियर में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल होगा।

वर्ल्ड कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

Brazil World Cup winner and football legend Pele passes away

पेले सिर्फ फुटबॉल ही नहीं खेलते थे, उन्होंने इस खेल को जिया भी है। यही वजह है कि इस खेल के कई रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गए।

उन्होंने अपना पहला फीफा विश्व कप वर्ष 1958 में खेला था। उनके नाम सबसे कम उम्र में सबसे बड़े मंच पर गोल करने का रिकॉर्ड है।

उस विश्व कप में उन्होंने 17 साल 239 दिन की उम्र में क्वार्टर फाइनल में वेल्स के खिलाफ गोल किया था।

वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

पेले ने अपने शानदार प्रदर्शन से पहले ही वर्ल्ड कप में ऐसी छाप छोड़ी थी, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई.

उनके नाम वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड भी है।

वह पहले ही फ्रांस के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में हैट्रिक बना चुके थे। तब उनकी उम्र महज 17 साल 244 दिन थी।

उन्होंने फाइनल में ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बनाए।

विश्व कप में सबसे ज्यादा असिस्ट करने का रिकॉर्ड 

पेले ने 1958 में अपना पहला फुटबॉल विश्व कप फाइनल खेला था। फाइनल में, उन्होंने सूडान की रक्षा को भेदते हुए दो गोल किए। विश्व कप में सर्वाधिक गोल असिस्ट (10) का रिकॉर्ड भी पेले के नाम है।

Rishabh Pant Health Update: ऋषभ की हालत गंभीर? एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाए जा सकते हैं पंत

ब्राजील को तीन बार विश्व कप विजेता बनाया

  • पेले ने ब्राजील को विश्व पटल पर फुटबॉल की वजह से एक खास पहचान दिलाई।
  • उन्होंने अपने करिश्माई खेल से ब्राजील को तीन बार 1958, 1962, 1970 में फुटबॉल विश्व कप विजेता बनाया।
  • उन्होंने अपने जीवनकाल में कुल चार विश्व कप में भाग लिया और उनमें से तीन जीते।
  • यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उनसे ज्यादा वर्ल्ड कप किसी खिलाड़ी ने नहीं जीता है।

पेले के नाम 1,281 गोल दर्ज 

  • पेले ने साल 1977 में फुटबॉल से हमेशा के लिए संन्यास ले लिया था, लेकिन इससे पहले उन्होंने इस खेल में रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे. आज उनके समीप भी पहुँचना बड़ा कठिन प्रतीत होता है।
  • उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर में कुल 1,363 मैच खेले और उनमें 1,281 गोल किए।
  • उन्होंने ब्राज़ील फ़ुटबॉल टीम के लिए 92 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले और कुल 77 गोल करने में शामिल रहे।

यह खास उपलब्धि पेले के नाम दर्ज 

  • पेले के नाम दो कैलेंडर वर्षों में दो बार 100 से अधिक गोल करने का रिकॉर्ड भी है। ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।
  • उन्होंने 1959 में 127 और 1961 में 110 गोल किए थे।
  • इस लिस्ट के बाद पेले के जाम्बिया के गॉडफ्रे चीतालू हैं, जिन्होंने 1972 में कुल 107 गोल किए थे। हालांकि, वह यह करिश्मा सिर्फ एक कैलेंडर ईयर में दिखा सके।

पेले ने अपने जीवनकाल में ये प्रतिष्ठित खिताब जीते

पेले को अपने जीवनकाल में कई प्रतिष्ठित ट्राफियां जीतने का अवसर मिला, जो इस प्रकार हैं।

  • फुटबॉल विश्व कप: 1958, 1962, 1970 (तीन बार)
  • कैम्पियोनाटो पॉलिस्ता: 1958, 1960, 1961, 1962, 1964, 1965, 1967, 1968, 1969, 1973 (10 बार)
  • कैम्पियोनाटो ब्रासीलेरो सेरी-ए: 1961, 1962, 1963, 1964, 1965, 1968 (छह बार)
  • इंटरकांटिनेंटल कप: 1962 और 1963 (दो बार)
  • कोपा लिबर्टाडोरेस: 1962 और 1963 (दो बार)
  • इंटरकांटिनेंटल सुपर कप: 1968 (एक बार)
  • उत्तर अमेरिकी सॉकर लीग: 1977 (एक बार)