IPL 2023 | इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च (शुक्रवार) से हो रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटन्स (जीटी) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मैच से होगी। 52 दिनों तक चलने वाले इस सीजन का फाइनल मैच 28 मई को खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ समेत कुल 74 मैच खेले जाएंगे।
कहां देख सकते हैं मैच?
फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि वे आईपीएल 2023 के मैच कहां से देख पाएंगे। आपको बता दें कि आईपीएल 2023 का प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स जियो सिनेमा ऐप और उसकी वेबसाइट पर मैच का लाइव लुत्फ उठा सकते हैं।
इसके अलावा IPL 2023 से जुड़े हर अपडेट को आप sportsxplore.com पर पढ़ सकेंगे। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे और दूसरा मैच शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। वहीं, बाकी दिन शाम साढ़े सात बजे से मैचों का आयोजन किया जाना है।
कहां होंगे आईपीएल के मैच?
आईपीएल 2023 में 12 मैदानों पर कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे, जिसमें 18 डबल हेडर मैच हैं। प्लेऑफ मैचों का स्थान बाद में तय किया जाएगा। इस बार गुवाहाटी, धर्मशाला को भी आईपीएल मैचों के आयोजन का मौका मिल रहा है।
धर्मशाला पंजाब किंग्स और गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का घरेलू मैदान बनने जा रहा है। इसके अलावा अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, मुंबई में भी मैच खेले जाएंगे।
कैसा है फॉर्मैट?
पिछली बार की तरह इस बार भी 10 टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में मुंबई इंडियंस (MI), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), राजस्थान रॉयल्स (RR), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) होंगे।
जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटन्स (GT) को ग्रुप-बी में रखा गया है।
मैच जीतने वाली टीम को 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि हारने वाली टीम को कोई अंक नहीं मिलेगा। मैच ड्रॉ रहने या कोई नतीजा नहीं निकलने की स्थिति में दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाएंगे। ग्रुप चरण के बाद प्लेऑफ का आयोजन किया जाएगा।
- क्वालिफायर 1: ग्रुप स्टेज में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच।
- एलिमिनेटर: ग्रुप स्टेज में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच।
- क्वालिफायर 2: क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर के विजेता के बीच।
- फाइनल: क्वालिफायर-1 और 2 के विजेताओं के बीच।
आईपीएल 2023 के पांच नए नियम
- वाइड और नो-बॉल के लिए डीआरएस का प्रयोग
- इम्पैक्ट प्लेयर रूल
- स्लो ओवर रेट के लिए ऑन फील्ड पेनल्टी (30 गज के बाहर सिर्फ चार फील्डर)
- टॉस के बाद प्लेइंग-11 का चयन
- (डेडबॉल+ पांच पेनल्टी रन) विकेटकीपर या फील्डर के अनुचित मूवमेंट पर
सभी टीमों के अपडेटेड स्क्वॉड्स
मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा (कप्तान), डेवॉल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शोकीन, जोफ्रा आर्चर, मोहम्मद अरशद खान, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, जसप्रीत बुमराह, कैमरून ग्रीन, जाये रिचर्ड्सन, कुमार कार्तिकेय, ट्रिस्टन स्टब्स, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, शम्स मुलानी, जेसन बेहरनडॉर्फ, नेहल वधेरा, विष्णु विनोद और राघव गोयल.
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): केएल राहुल (कप्तान), मनन वोहरा, क्विंटन डिकॉक, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, कृष्णप्पा गौतम, करन शर्मा, क्रुणाल पंड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, आवेश खान, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, निकोलस पूरन, अमित मिश्रा, डेनियल सेम्स, स्वप्निल सिंह, प्रेरक मांकड, नवीन उल हक और युद्धवीर सिंह.
पंजाब किंग्स (PBKS): शिखर धवन (कप्तान), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, अथर्व, हरप्रीत बरार, लियाम लिविंगस्टोन, राज बावा, ऋषि धवन, शाहरुख खान, अर्शदीप सिंह, बल्तेज ढांडा, कैगिसो रबाडा, नाथन इलिस, राहुल चाहर, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विद्वेथ कावेरप्पा और मोहित राठी.
दिल्ली कैपिटल्स (DC): ऋषभ पंत (चोटिल), डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रोमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, मिचेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विकी ओस्तवाल, यश धुल, अमन खान, एनरिक नॉर्किया, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद, फिल साल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे और रिली रोसो.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अब्दुल समद, एडेन मार्करम (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारुकी, कार्तिक त्यागी, टी. नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, अकील हुसैन, हेनरिक क्लासेन, अनमोलप्रीत सिंह, आदिल राशिद, मयंक मार्कंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, सनवीर सिंह और उपेंद्र सिंह यादव.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवॉन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, सुभ्रांशु सेनापति, अंबति रायुडु, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, के भगत वर्मा, मोईन अली, राजवर्धन, शिवम दुबे, दीपक चाहर, महीष तीक्ष्णा, आकाश सिंह, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, अजिंक्य रहाणे, तुषार देशपांडे, बेन स्टोक्स, मथीशा पथिराना, शेख रशीद, निशांत सिंधु, सिसांडा मगाला और अजय मंडल.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), फिन एलेन, रजत पाटीदार, विराट कोहली, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, डेविड विली, ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल, महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसारंगा, आकाश दीप, जोस हेजलवुड, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपली, हिमांशु शर्मा, माइकल ब्रेसवेल, रजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव और मनोज भांडगे.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): श्रेयस अय्यर (चोटिल), रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, डेविड वीज, सुयस शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, नितीश राणा (कप्तान), अनुकूल रॉय, लॉकी फर्ग्यूसन, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, उमेश यादव, हर्षित राणा, टिम साउदी, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, वैभव अरोरा, वरुण चक्रवर्ती, नारायण जगदीशन, लिटन दास, मंदीप सिंह और शाकिब अल हसन.
राजस्थान रॉयल्स (RR): संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरल, आर अश्विन, रियान पराग, केसी करियप्पा, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, ओबेड मैकॉय, केएम आसिफ, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, मुरुगन अश्विन, युजवेंद्र चहल, आकाश वशिष्ट, जेसन होल्डर, डोनोवन फेरिएरा, कुणाल राठौर, एडम जाम्पा, अब्दुल पीए और जो रूट.
गुजराज टाइटन्स (GT): हार्दिक पंड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, बी साई सुदर्शन, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, प्रदीप सांगवान, राहुल तेवतिया, शिवम मावी, विजय शंकर, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, यश दयाल, केन विलियमसन, जोशुआ लिटल, ओडिन स्मिथ, उर्विल पटेल, केएस भरत और मोहित शर्मा.
आईपीएल 2023 के सभी मैचों का शेड्यूल
31 मार्च- 19.30- गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद
01 अप्रैल- 15.30- पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मोहाली
01 अप्रैल- 19.30- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ
02 अप्रैल- 15.30- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद
02 अप्रैल- 19.30- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
03 अप्रैल- 19.30- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई
04 अप्रैल- 19.30- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स, दिल्ली
05 अप्रैल- 19.30- राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, गुवाहाटी
06 अप्रैल- 19.30- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता
07 अप्रैल- 19.30- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ
08 अप्रैल- 15.30- राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुवाहाटी
08 अप्रैल- 19.30- मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई
09 अप्रैल- 15.30- गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अहमदाबाद
09 अप्रैल- 19.30- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद
10 अप्रैल- 19.30- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, बेंगलुरु
11 अप्रैल- 19.30- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
12 अप्रैल- 19.30- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई
13 अप्रैल- 19.30- पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, मोहाली
14 अप्रैल- 19.30- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता
15 अप्रैल- 15.30- रॉयल चैलेंजर्स बेंगुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
15 अप्रैल- 19.30- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, लखनऊ
16 अप्रैल- 15.30- मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई
16 अप्रैल- 19.30- गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, अहमदाबाद
17 अप्रैल- 19.30- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- बेंगलुरु
18 अप्रैल- 19.30- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद
19 अप्रैल- 19.30- राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, जयपुर
20 अप्रैल- 15.30- पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मोहाली
20 अप्रैल- 19.30- दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली
21 अप्रैल- 19.30- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई
22 अप्रैल- 15.30- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, लखनऊ
22 अप्रैल- 19.30- मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई
23 अप्रैल- 15.30- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स, बेंगलुरु
23 अप्रैल- 19.30- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता
24 अप्रैल- 19.30- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद
25 अप्रैल- 19.30- गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद
26 अप्रैल- 19.30- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु
27 अप्रैल- 19.30- राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, जयपुर
28 अप्रैल- 19.30- पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मोहाली
29 अप्रैल- 15.30- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स, कोलकाता
29 अप्रैल- 19.30- दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली
30 अप्रैल- 15.30- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई
30 अप्रैल- 19.30- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई
01 मई- 19.30- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ
02 मई- 19.30- गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद
03 मई- 19.30- पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, मोहाली
04 मई- 15.30- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ
04 मई- 19.30- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद
05 मई- 19.30- राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स, जयपुर
06 मई- 15.30- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, चेन्नई
06 मई- 19.30- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली
07 मई- 15.30- गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, अहमदाबाद
07 मई- 19.30- राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जयपुर
08 मई- 19.30- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, कोलकाता
09 मई- 19.30- मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई
10 मई- 19.30- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई
11 मई- 19.30- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता
12 मई- 19.30- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स, मुंबई
13-मई- 15.30- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, हैदराबाद
13 मई- 19.30- दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स, दिल्ली
14 मई- 15.30- राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जयपुर
14 मई- 19.30- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई
15 मई- 19.30- गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अहमदाबाद
16-मई- 19.30- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, लखनऊ
17-मई- 19.30- पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला
18 मई- 19.30- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, हैदराबाद
19 मई- 19.30- पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, धर्मशाला
20 मई- 15.30- दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली
20 मई- 19.30- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता
21 मई- 15.30- मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई
21 मई- 19.30- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स, बेंगलुरु