Apple’s Big Move | भारत सरकार के आदेश के बाद एपल ने देश में 14 मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी ऐपल की सालाना ‘2022 ऐप स्टोर ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट’ से मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2022 में एपल ने भारत में सबसे ज्यादा ऐप्स को बैन किया है।
इससे पहले इतने ऐप्स भारत में बैन नहीं किए गए थे। इन ऐप्स पर बैन ने भारत सरकार के ऐप के नियमों का उल्लंघन किया था। वैश्विक स्तर पर बात करें तो ऐपल ने अपने ऐप स्टोर से कुल 1,474 ऐप्स को हटाया है। चीन में ज्यादातर ऐप्स बैन हैं। चीन में एपल ने अपने स्टोर से कुल 1,435 ऐप्स को हटा दिया है।
ऐप्पल ने कहा कि ऐप को कई कारणों से ऐप स्टोर से हटाया जा सकता है, जिसमें स्थानीय कानूनों का उल्लंघन, ऐप स्टोर की नीतियों का बार-बार उल्लंघन, धोखाधड़ी और नियामकीय मांगें शामिल हैं।
भारत ने 2022 में 709 ऐप्स के खिलाफ अपील की थी, लेकिन डिवेलपर्स की अपील के बाद 24 ऐप्स को री-स्टोर कर दिया गया था। कुल मिलाकर ऐप्स से अपील करने के मामले में भारत चौथे नंबर पर है।
ऐपल ने कहा है कि वह ऐप स्टोर पर पब्लिश किए गए सभी ऐप्स की समीक्षा करता है। 2022 में, वैश्विक स्तर पर ऐप स्टोर पर कुल 1.78 मिलियन ऐप्स प्रकाशित किए गए थे और उन्हें प्रकाशित करने से पहले कुल 6.1 मिलियन ऐप्स की समीक्षा की गई थी।
इस दौरान एपल ने 28.2 करोड़ यूजर्स के अकाउंट भी डिलीट किए हैं। पिछले साल, 36.9 मिलियन डेवलपर्स ने ऐप्पल स्टोर पर पंजीकरण कराया था। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ऐपल ने ऐप स्टोर के लिए यूपीआई पेमेंट की सुविधा दी है।